Newbuzzindia : नोटबंदी लागु करने के बाद से अब तक मोदी सरकार सैकड़ों बार नोटबंदी से जुड़े नियम बदल चुकी है । नोटबंदी की घोषणा करते वक़्त नरेंद्र मोदी के वादे तो आपको याद ही होंगे । नोटबंदी के समय नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि –
- 31 दिसंबर के बाद 31 मार्च तक आप रिज़र्व बैंक में अपना पैसा जमा करा सकते है ।
लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने नियम बदलते हुए कहा है कि 31 मार्च तक रिज़र्व बैंक में 5,000 रुपये से ऊपर की रकम सिर्फ एक ही बार जमा करा सकते है । ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रिज़र्व बैंक प्रधानमंत्री मोदी के वादे को भूल गया । या फिर यह भी नरेंद्र मोदी का एक नया जुमला था ।
कांग्रेस ने फिर बोला हमला ।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला किया । सुरजेवाला ने कहा कि – आज वित्त मंत्री ने कहा है कि 5000 से ऊपर की रकम रिज़र्व बैंक में सिर्फ एक ही बार जमा की जा सकती है । हम वित्तमंत्री को प्रधानमन्तरी मोदी का वह वादा याद दिलाना चाहते है जिसमे उन्होंने कहा था कि जनता 31 मार्च तक अपना पैसा रिज़र्व बैंक में जमा करा सकती है ।
Today Fin Min said deposits over Rs 5000 won't be allowed more than once. We want to remind the nation of Modi ji's statement which said…
— Congress (@INCIndia) December 19, 2016
… that till 31st March at RBI, people will be able to deposit their hard earned money: @rssurjewala
— Congress (@INCIndia) December 19, 2016
कांग्रेस पार्टी ने आगे कहा कि –
- मोदी जी गरीबों से पैसा लेकर अमीरों को देना चाहते है ।
- नोटबंदी के नियम 125 बार बदले गए ।
- सरकार पूरी जनता को अपराधी मान रही है ।
- 5,000 रुपये से ज्यादा जमा करने पर बैंक आम इंसान पर जांच करेगा ।
