कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक में सभी विधायक शामिल हुए है। इसके साथ ही थोड़ी देर में गवर्नर वजुभाई वाला से मिलकर कुमार स्वामी सरकार बनाने की पेशकश करेंगे। दरअसल कुछ समय पहले मीडिया में खबर आई थी कि कांग्रेस की बैठक से 12 विधायक गैरहाजिर थे। यह सभी विधायक बैठक में वापिस आ गए है।

इसके पहले भाजपा ने बहुमत न होने के बावजूद गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया था। और सरकार बनाने के लिए 2 दिन एक समय मांगा था। जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘कर्नाटक में बीजेपी लोकतंत्र की फर्जी मुठभेड़ कर रही है।
The BJP is fake encountering democracy in Karnataka with its brazen display of money and muscle power. Is this money black or grey, PM @narendramodi? #BJPChor100Crore pic.twitter.com/4hRi6qw0JZ
— Congress (@INCIndia) May 16, 2018
वहीं जेडीएस ने बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की ओर से उनके विधायकों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये और मंत्री पद ऑफर किया जा रहा है। जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ‘“आप ‘ऑपरेशन कमल’ की सफलता को भूल जाइए। अगर आप हमारे लोगों को अपने पक्ष में करेंगे तो हम भी वैसा ही करेंगे। हम तो दोगुने लोग खींच लेंगे। मैं राज्यपाल से भी कह रहा हूं कि ऐसा कोई फैसला न लें जिससे कि हॉर्स-ट्रेडिंग को बढ़ावा मिले’
https://twitter.com/Rohitgupta1308/status/996658367589376000?s=19
