गौसेवा के नाम पर गुंडागर्दी और दलितों पर अत्याचार करना आरएसएस की देन : समता सैनिक दल

Newbuzzindia: गौरक्षा को लेकर विवादों से घिरे आरएसएस और उसके साथी हिन्दू संगठनों की मुश्किल थमते नजर नही आ रही है । मोदी सरकार आने के बाद आरएसएस और हिन्दू परिषद् जैसे संगठनों पर गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे है । गुजरात में हुए ऊना काण्ड के बाद तो दलित आंदोलन ने भी मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी थी ।

समता सैनिक दल ने भी किया आरएसएस पर हमला
हजारों की संख्या में लोग समता सैनिक दल की तरफ से आयोजित नागपुर में आर्थिक और सामाजिक न्याय हक परिषद के समारोह में इक्टठ्ठे हुए जिसमें महिला विंग की महिलाएं, बौद्ध भिक्षु, और ऊना कांड के पीड़ित भी शामिल हुए। इस समारोह में सभी ने यही बात सामने रखी कि डॉ. अम्बेडकर और बाबू कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए सबको साथ मिलकर लड़ने की बात कहीं।

जागृति मिशन के संयोजक केवल सिंह राठोड़ दलितों पर भगवा आतंकियों के बढ़ रहे अत्याचारों की बात करते हुए गुजरात में हुए उनाकांड के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार जिम्मेंदार ठहराया।

उन्होंने आगे कहा कि RSS संगठन दूसरे आतंकी संगठन ISIS और लश्कर-ए-तोएबा से भी खतरनाक है। देश में बढ़ रहे गौरक्षक उन्हीं की देन हैं और उन्हें देश में उत्पात फैलाने की ट्रेनिग आरएसएस से ही मिलती हैं। ऐसे असामाजिक संगठनो पर सरकार भी चुप बैठकर तमाशा देख रही है। आने वाले वक़्त में अगर सरकार ऐसे संगठनों पर रोक नहीं लगाती तो उसका आंदोलन होगा।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles