समाजसेवक अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है।अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने पिछले 3 साल में प्रधानमंत्री मोदी को 30 से ज्यादा खत लिखे है और उन्होंने एक खत का भी जवाब नही दिया है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने पद पर घमंड हो गया है।

इससे पहले अन्ना हजारे ने घोषणा की है कि 23 मार्च से वह दिल्ली में सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेंगे। अन्ना हजारे ने कहा कि “यह एक इतना बड़ा आंदोलन होगा जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया होगा और यह सरकार को एक चेतावनी होगी।”
अन्ना हजारे ने कहा कि इस आंदोलन का मकसद वोट बटोरना नही है। जिस तरह जन लोकपाल के लिए आंदोलन किया गया था उसी तरह किसानों के लिए यह आंदोलन किया जाएगा। अन्ना ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन होगा।
