जिन्ना एक महापुरुष थे, भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले का बयान ।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठा विवाद है कि थमने का नाम नही ले रहा। इस मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। इसी बीच अब उत्तरप्रदेश से बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने एक बार फिर पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है।

सावित्रीबाई फुले ने जिन्ना को महापुरुष बटते हुए कहा कि ‘ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां जरूरत हो उस जगह पर लगाई जानी चाहिए। जिन्ना महापुरुष थे और रहेंगे’। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि ‘ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां जरूरत हो उस जगह पर लगाई जानी चाहिए’। फुले ने आगे कहा कि भाजपा गरीबी, भुखमरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर ऐसे मामलों को उठा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले योगी सरकार में मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य भी जिन्ना को महापुरुष बता चुके है। इसके साथ ही कांग्रेस और विपक्ष के हमलों के बाद बीजेपी इस मामले में अब बैकफुट पर नजर आ रही है।

https://twitter.com/Ahmad_Shakeel/status/993867324645142531?s=19

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles