नोटबंदी : संसद में चर्चा करने से क्यों डर रहे है प्रधानमंत्री मोदी ? #ModiScaredOfParliament

Newbuzzindia : नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लेने के बाद से नरेंद्र मोदी की काफी आलोचना हो रही है । नोटबंदी के बाद से जनता परेशान है और विपक्ष एकजुट है । मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है । संसद में आज विपक्ष के 200 सांसदों ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया ।

विपक्ष मांग कर रहा है कि नरेंद्र मोदी संसद में आए और नोटबंदी पर चर्चा करें । राहुल गांधी ने भी आज नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है । राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी टीवी और पॉप कॉन्सर्ट में बोल सकते है लेकिन संसद में नही । राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से सिर्फ गरीब किसान और मजदूर परेशान है ।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के इस फैसले से कोई भी अमीर या सूट बूट वाला इंसान परेशान नही है । इसके बाद से ही ट्विटर पर #ModiScaredOfParliament ट्रेंड कर रहा है । विपक्ष के साथ साथ अब जनता भी मोदी जी से सांसद में आकर नोटबंदी पर चर्चा की मांग कर रही है ।

ये रहे #ModiScaredOfParliament पर किये गए मुख्य tweets –

https://twitter.com/Sandeep2009/status/801263218240864256

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles