बिना अनुमति पीएम मोदी ने किया रोड शो , चुनाव आयोग करेगा कार्यवाही !

Newbuzzindia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी रोड-शो पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। साथ ही कांग्रेस ने भी पीएम के इस रोड-शो को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

दरअसल पीएम मोदी ने वाराणसी की सड़कों पर रोड-शो कर शक्ति प्रदर्शन दिखाया। जिसपर चुनाव आयोग ने एतराज जताया है। चुनाव आयोग के मुताबिक पीएम के रोड-शो के लिए इजाजत नहीं ली गई थी। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा है कि इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कांग्रेस ने भी इस रोड-शो पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता मीम अफजल ने भी कहा कि पीएम ने सिर्फ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आए थे उनका रोड-शो आचार संहिता का उल्लंघन है।

आपको बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी के साथ-साथ राहुल-अखिलेश ने भी रोड-शो किया। वाराणसी में 8 मार्च को चुनाव होना है जिसके लिए सारी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles