
Newbuzzindia :नोटबंदी की तुलना आपातकाल से करने वालों की फेहरिस्त में विपक्षी नेताओं के बाद अब बीजेपी के फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हो गए हैं।
राज्यसभा सांसद स्वामी ने अपने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए नोटबंदी की तुलना इमरजेंसी से करते हुए लिखा कि इंदिरा गांधी की इमरजेंसी भी शुरुआती दौर में इसी तरह लोकप्रिय हुई थी।
इससे पहले भी नोटबंदी के मुद्दे पर सुब्रमण्यम स्वामी पार्टी के स्वर से अलग स्वर अलापते नज़र आए हैं। स्वामी नोटबंदी से फैली बदइंतेज़ामी पर पहले भी सवाल खड़े कर चुके हैं।
आपको बता दें कि बीते कल एबीपी के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में सुब्रमण्यम स्वामी ने देश में नोटबंदी के चलते बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारों के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार ठहराया था।
स्वामी ने कहा था कि नोटबंदी के लिए जो तैयारियां होनी चाहिए थी वह वित्त मंत्रालय की ओर से नहीं की गई। नोटबंदी से लोगों को परेशानी हुई है।
