मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और प्रदेश प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर अचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाया। प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा कि “संबित पात्रा ने शनिवार को एमपी नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने रोड पर प्रेस कांफ्रेस करके अचार संहिता का उल्लंघन किया है। सड़क पर प्रेस कांफ्रेस के लिए संबित पात्रा ने प्रशासन से अनुमति नही ली थी। बल्कि अनुमति एसएस उप्पल के नाम पर प्लाट नंबर 1 पर नुक्कड़ नाटक की ली गयी थी।”
दरअसल संबित पात्रा ने शनिवार को भोपाल के एमपी नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने प्रेस कांफ्रेस करके राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर जमकर हमला बोला था। संबित ने कहा था कि राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी जेल जाने से बस दो कदम दूर है। नेशनल हेराल्ड अखबार की बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए संबित ने कहा था कि अखबार के नाम से मिली जमीन पर शौपिंग कॉम्प्लेक्स बनाकर भरष्टाचार किया जा रहा है।
संबित पात्रा की इस प्रेस कांफ्रेस की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की। कांग्रेस की शिकायत पर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपी और आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।
चुनाव आयोग ने इस मामले में आयोजक एसएस उप्पल को आरापी बनाया है। जिसपर कांग्रेस ने मांग की है कि उप्पल तो आयोजन के मौके पर उपस्थित ही नही थे, प्रेस कांफ्रेस के कर्ता-धर्ता संबित पात्रा थे। इसलिए अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में संबित पात्रा को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा कि वह चुनाव आयोग जाएंगे और इस मामले में संबित पात्रा को आरोपी बनाने की मांग करेंगे।
