मुरैना के सबलगढ़ में हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कांग्रेस की गीता चौधरी ने बड़ी जीत हासिल की है। दरअसल नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव के बाद यहां का अध्यक्ष पद खाली हो गया था। जिसके बाद गीता चौधरी ने भारी वोटों से जीत दर्ज की।
खाली कुर्सी और भरी कुर्सी का चुनाव।
बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली और भरी कुर्सी के बीच ये चुनाव कराया गया था। चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गई ईवीएम में केवल दो फोटो थे जिनमें एक खाली कुर्सी का फोटो था जबकि दूसरे फोटो पर कुर्सी पर बैठी महिला थी। मतदाताओं को इन्हीं दोनों में से एक का चुनाव करना था। सबलगढ़ के करीब 22 हजार वोटरों न भरी कुर्सी को वोट दिया और गीता चौधरी को जीत हासिल हुई।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई।
गीता चौधरी की इस जीत पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दी। सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा ‘सबलगढ़ (मुरैना) नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गीता चौधरी जी की जीत पर समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मतदाताओं का ह्रदय से आभार।’
https://twitter.com/JM_Scindia/status/932650838656393216
