मोदी के बाद अब अमित शाह की रैली से उठकर भागी जनता, खाली रैली को करना पड़ा संबोधित !

Newbuzzindia: आज बुलंदशहर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने इन दोनों नेताओं को शहज़ादे नाम देकर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि, यूपी में दो शहज़ादे एक साथ आए हैं। एक ने देश को लूटा दूसरे ने प्रदेश को। शाह लगातार रैली में अखिलेश-राहुल पर आरोप लगाते रहे। लेकिन भीड़ रूककर सुनने के बजाए बाहर की ओर निकल रही थी।

इतना ही नहीं शाह अपने भाषण में बार बार शहज़ादे शहज़ादे बोलते रहे लेकिन लगातार कुर्सियां खाली होती रहीं। बताया गया पहले से ही अपेक्षा के मुताबिक भीड़ कम पहुंची हुई थी।

आपको बता दें कि, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुलंदशहर के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles