मोदी जी, रेल हादसों में हो रही मौतों का जिम्मेदार कौन..?

Newbuzzindia : मोदी सरकार में भारतीय रेल सेवा प्रभु भरोसे यानी “भगवान भरोसे” चल रही है । आए दिन रेल हादसे हो रहे और लोग मर रहे है । वहीं सरकार केवल सहानुभूति दे रही है । 

भारतीय रेल को ना संभाल पाने वाली मोदी सरकार बुलेट ट्रेन का सपना देख रही है । मोदी सरकार के पिछले एक साल के कार्यकाल(2016) में 13 ट्रैन हादसे हो चुके है । इन हादसों में मरने वालों की संख्या 188 है । वहीं इन हादसों में घायल होने वालों की संख्या 387 है । 

सरकार एक तरफ रेल किराए में लगातार बढ़ोतरी कर रही है वहीं दूसरी ओर सुविधा के नाम पर खानापूर्ति और सुरक्षा के नाम पर लापरवाही ही कर रही है । 

कांग्रेस ने किया हमला । 
बढ़ते रेल हादसों को लेकर कांग्रेस पार्टी में मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है । कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है कि इन रेल हादसों और इन मौतों का जिम्मेदार कौन है ? क्या मोदी जी इन मौतों की जिम्मेदारी लेंगे ?

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles