Newbuzzindia: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी के मद्देनजर घरेलू बाजार में तेल विपणन कम्पनियां पैट्रोल तथा डीजल के दाम 5 रुपए तक बढ़ा सकती हैं।
एक पखवाड़े पहले पिछली समीक्षा के समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 43 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था जो अब 11 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 48 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।
इस महीने इनकी कीमतों में 7 साल की सबसे तेज मासिक तेजी देखी गई है। पिछली समीक्षा में तेल विपणन कम्पनियों ने पैट्रोल के दाम 74 पैसे तथा डीजल के 1.30 रुपए प्रति लीटर घटाए थे।
गौरतलब है की मोदी सरकार के आने बाद से ही कच्चे तेल की कीमत भारी गिरावट दर्ज की गयी थी । जिसका सीधा फायदा मोदी सरकार के खजाने जो मिला ना की आम जनता को । अब जब कच्चे तेल की कीमत में कुछ वृद्धि हुई है तो उसका बोझ आम जनता पर डालने पर मोदी सरकार को भरी विरोध का सामना करना पड़ सकता है..
NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]
