कांग्रेस की छात्र इकाई (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने यौन शौषण के आरोप के बाद दिया इस्तीफा।
Nsui के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने यौन शोषण के आरोपों के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार फ़िरोज़ खान ने सोमवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राहुल गांधी ने आज स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के रहने वाले फ़िरोज़ खान पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पार्टी ने आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और वह जल्द ही रिपोर्ट जमा कर सकती है।
फ़िरोज़ ने आरोपों से किया किनारा, पार्टी की छवि के खातिर दिया इस्तीफा।
अपने इस्तीफे पर बोलते हुए फ़िरोज़ खान ने कहा कि ‘ मैंने कल एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है। में इन आरोपों के खिलाफ अदालत जाऊंगा। मैंने पार्टी की छवि को ध्यान में रखकर इस्तीफा दिया है।
