Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की साख दांव पर लगी हुई है और इसी साख को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे रखकर मैदान में उतरेगी। 2017 यानी अगले साल होने वाले इन चुनावों में किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर बीजेपी जनता के बीच लेकर जाएगी।
मन जा रहा है कि राहुल गांधी की खाट सभा को मिल रही सफलता को देखते हुए भाजपा ने ये पालन बनाया है ।
बीजेपी सदस्यों के मुताबिक पार्टी ने पूरे राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की योजना बनाई है। बीजेपी रणनीतिकारों के मुताबिक पूरा चुनाव प्रचार अभियान मोदी सरकार की उपलब्धियों और गरीबों के लिए बनाई गई य़ोजनाओं पर केंद्रित रहेगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में चारों यात्राओं के मिलान को संबोधित करेंगे। हर यात्रा 100 दिन चलेगी और उम्मीद की जा रही है कि इनके जरिए राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस यात्रा को काउंटर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश से जुड़े बीजेपी नेता ने कहा, ‘यह जरूरी है कि लोगों को उन योजनाओं के बारे में बताया जाए, जिनके जरिए उन्हें फायदा हो सकता है।’
