वरुण गांधी ने किया ट्वीट, निशाने पर आई बीजेपी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने आज चुनाव के दौरान पैसे के बढ़ते इस्तेमाल पर ट्वीट किया। वरुण के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। वरुण गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया “हाल ही में हुए अमेरिका के चुनाव बताते है कि 91% प्रत्याशी, जिन्होंने ज्यादा पैसा खर्च किया वह जीत गए। हमारे लोकसभा चुनाव चुनाव में भी 84% सबसे अमीर उम्मीदवार जीते थे वहीं हर लोकसभा सीट पर सबसे गरीब प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गयी थी। क्या अब राजनीति में सफल होने के लिए पैसा ही एक मात्र साधन है ?

वरुण गांधी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने कमेंट में बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया “इसीलिए नोटबंदी की गई थी जिससे मोदी जी अगले चुनाव में दबा के पैसा लगा सकें और बाक़ि पार्टियों के घट जाएं और खुद दबा के कमीशन पर नोट बदले गए”

वहीं एक अन्य ट्विटर यूज़र ने लिखा “इसलिए इस देश में पैसों की खातिर अपना ईमान बेचने वालों की कमी नहीं, लोग तो शराब और पैसे में अपना वोट बेच देते है,पैसों से वोटर ही बिक जा रहा है तो फिर क्या मीडिया और क्या सरकार, बीजेपी के पास सबसे ज्यादा पैसा है ताकत है, जो पैसे से नहीं बिकता उसे ताकत से तोड़ दे रहे है।”

https://twitter.com/DesiStupides/status/1064472244447981568?s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles