विपिन वानखेड़े : स्थानीय-बाहरी के जाल से कब बाहर निकलेगी भाजपा?

आगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन वानखेड़े टिकट घोषित होने के बाद आज जिला कांग्रेस कार्यालय आगर,कानड़ और बड़ौद पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री वानखेड़े ने कहा की हमे बीजेपी की कुटिल नीतियों और भ्रामक प्रचार से संभलकर रहना होगा क्योंकि भाजपा हर चुनाव में ऐसे हथकंडे अपनाकर ही चुनाव जीतती आ रही है।

बैठक में उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को लक्ष्य देते हुए कहा की हमे हर बूथ से कम से कम 75% वोट प्राप्त करने होंगे तभी हम आगर विधानसभा में कांग्रेस की विजय पताका लहरा पाएंगे।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए श्री वानखेड़े ने कहा की निश्चित तौर पर आगर की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से परेशान है और हर वर्ग चाहे वो युवा हो,किसान हो या समाज का अन्य कोई भी वर्ग यहाँ अच्छी जिंदगी नही जी रहा इसलिए जनता की बेहतरी के लिए बदलाव जरूरी है और यह चुनाव जनता खुद बीजेपी के खिलाफ लड़ेगी।

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए श्री वानखेड़े ने कहा की भाजपाई तो मनोहर ऊंटवाल को अपना प्रत्याशी ही नही मान रहे हैं और उनके पुतले जला रहे हैं ऐसे में जनता उनका विश्वास कैसे मान ले जिनका उनकी पार्टी के नेता ही उनका नही मान रहे।

इस दौरान जिले भर के कांग्रेस नेता,कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles