शपथ ग्रहण समारोह में मोदी सरकार की किरकिरी, मंत्री की गलती पर राष्ट्रपति ने 3 बार टोका !

Newbuzzindia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया। पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावडेकर को प्रमोशन दिया गया है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में तीन मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ ली।

जैसा कि कहा जा रहा था कि 75 साल से ऊपर के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया जाएगा, ऐसा ही हुआ। महाराष्ट्र से आने वाले आरपीआई नेता रामदास अठावले जब शपथ ले रहे थे तब अजीब हालात बन गए। दरअसल वे अपना नाम पढ़ना ही भूल गए।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें एक नहीं बल्कि तीन बार टोका। इतना ही नहीं राष्ट्रपति के बोलने से पहले ही अठावले ने दो बार खुद ही लाइनें भी पढ़ दीं। बता दें कि अब कैबिनेट में मोदी समेत 83 सदस्य हैं। कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री अनुप्रिया पटेल हैं। अनुप्रिया यूपी से सांसद अपना दल की 35 साल की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles