सपा में चल रहे विवाद का फायदा उठाएगी कांग्रेस , प्रियंका – प्रशांत ने तैयार किया “मास्टर प्लान” ।

Newbuzzindia: भारत के सबसे बड़े राजनैतिक पार्टी में चल रहे विवाद ने उत्तरप्रदेश की राजनीती में भूचाल ला दिया है । यही कारण है कि कांग्रेस इस मौके को भुनाना चाहती हैं । कांग्रेस को उत्तरप्रदेश की सत्ता से बाहर हुए 27 साल हो चुके है ।

समाजवादी पार्टी में चल रही अंतर्कलह का फायदा लेने के लिए राहुल गांधी के निर्देश पर प्रशांत किशोर ने अपनी टीम लगा दी है ।  प्रशांत किशोर की टीम यह सुनिश्चित करेगी की कितने पूर्व सांसद,विधायक, और वर्तमान सपा पदाधिकारी,विधायक इस लड़ाई में अपने आप को असहज महसूस कर रहे है ।

प्रशांत किशोर की बनाई इस टीम का काम यह होगा की ऐसे लोगो को पार्टी में शामिल करवाये और फिर इसका फायदा यूपी चुनाव में पार्टी को मिले।

प्रियंका गांधी ने भी इसके लिए कमर कस ली है वो भी इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नज़र रखे हुई है और इसके लिए वो प्रशांत किशोर के संपर्क में भी है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles