सर्वे : पंजाब चुनाव में कांग्रेस सबसे आगे , बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है कांग्रेस..!

Newbuzzindia: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि एक निष्पक्ष एजेंसी के सर्वेक्षण में उनकी पार्टी मतों की हिस्सेदारी के संदर्भ में अकालियों और आप से बहुत आगे है।

हालांकि अमरिंदर सिंह ने सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी का नाम नही बताया । एजेंसी का नाम बताए बगैर अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि पंजाब चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी साबित होगी ।

बताए गए सर्वेक्षण के अनुसार, अगर चुनाव अभी होते हैं तो कांग्रेस को करीब 51 प्रतिशत, आप को 31 प्रतिशत और अकाली भाजपा गठबंधन को करीब 18 प्रतिशत मत प्राप्त होंगे।

अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि सर्वेक्षण में भले ही आप दूसरे स्थान पर हो लेकिन आप के प्रति बढती निराशा के बाद मुख्य लड़ाई कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच होगी।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles