सहारा-बिड़ला केस में जांच के लिए शीला दीक्षित तैयार फिर क्यों भाग रहे है मोदी : राहुल गांधी 

Newbuzzindia :नोटबंदी ने भारतीय कांग्रेस पार्टी को एक नई जान दे दी। सत्ता से बाहर हो चुकी नेतृत्व की क्षमता न होने का दंश झेल रही कांग्रेस को मुद्दा और नेतृत्व एकसाथ मिल गया है। नोटबंदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की छवि को दिनों-दिन मजबूत कर दिया है।
इनदिनों जनसभा में उमड़ रही भीड़ ने भी राहुल गांधी के इरादों को मजबूत कर दिया है। पिछले दिनों गुजरात के मेहसाणा रैली में सहारा/बिरला डायरी में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम का खुलासा करते हुए उन्होंने मोदी के खिलाफ सबूत सौंपे।

उन दस्तावेजों के मुताबिक वर्तमान पीएम तब तत्कालीन गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारा/बिरला कंपनी से 9 बार करीब 60-65 करोड़ लिए। इस डायरी में कई मुख्यमंत्रियों के नाम पाए गए जिसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज पीएम पर सवाल करते हुए कहा कि, जब शीलाजी खुद जांच कराने की बात कह रही हैं तो मोदी जी चुपी क्यों हैं ?

आपको बता द़े कि, बिरला/सहारा डायरी म़े लेनदेन की बात आने पर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। जिसके तहत वह लगातार पीएम मोदी से बिरला/सहारा डायरी जांच की मांग पर अड़ रहे हैं।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles