कालेधन के फेर में फसे अमित शाह
सोशल मीडिया पर सोमवार को अमित शाह का एक पुराना ट्वीट सामने आ गया जिसपर अमित शाह की जमकर खिचाई हुई. जनवरी 2015 में फर्स्ट पोस्ट द्वारा किये गये इस ट्वीट में अमित शाह कह रहे है कि “सरकार कालाधन वापिस लाने के प्लान पर काम कर रही है”. शाह के इस ट्वीट को शेयर करते हुए परेश ने लिखा ” हेलो अमित शाह जी, आप लगभग 4 साल पहले कालाधन वापिस लाने के प्लान पर काम कर रहे थे, कुछ विकास हुआ ? वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा “इस ट्वीट में बाबा रामदेव को भी टैग करो. क्यूंकि रामदेव भाई, इस प्रश्न का उत्तर आपको भी देना चाहिए, चुप रहने से लोग भूल नही जाएँगे.
क्या कांग्रेस के साथ है मालवा ?
राहुल गाँधी के मालवा दौरे के साथ ही ट्विटर पर #MalvaWithCongress ट्रेंड करने लगा. इस हैशटैग का इस्तेमाल करने वाले अधिकांश लोग कांग्रेसी जरूर थे लेकिन यह हैशटैग दिन भर ट्रेंड में रहा. हैशटैग का इस्तेमाल करके एक ओर कांग्रेस राहुल गाँधी के मालवा दौरे को सफल बनाया वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला भी बोला.
गिरिराज सिंह पर तेजश्वी का तंज
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले कहा कि ” अब हिन्दुओं का सब्र टूट रहा है. मुझे भय है कि अगर हिन्दुओं का सब्र टूट गया तो क्या होगा ?”
गिरिराज सिंह के इस बयान के जवाब में आरजेडी नेता तेजश्वी यादव ने कहा “काहे बड़बड़ा रहे है फ़ालतू का? किसी का सब्र नहीं टूटा है। ठेकेदार मत बनिए, हमसे बड़े हिंदू नहीं है आप? आपको चुनाव का डर है। ये मगरमच्छी रोना रोने से फ़ुर्सत मिले तो युवाओं की नौकरी, विकास और जनता की सेवा की बात करिए। अपने दोस्त पलटूराम की तरह बेमतलब बिहारियों को बदनाम मत करिए।”
शिवराज पर कांग्रेस का ‘शिव’ वार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सोमवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन के साथ ही अपने दो दिवसीय इंदौर-मालवा दौरे की शुरुआत की. राहुल गाँधी ने सिंधिया, कमलनाथ, अजय सिंह और सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ट नेताओं के साथ महाकाल की पूजा की. पूजा के बाद दिन भर ‘शिव भक्त’ राहुल गाँधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं की फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते रहे.
