हम अंधभक्त नही है, इस दिवाली चीन में बना सामान जरूर खरीदें : सुधीर चौधरी

Newbuzzindia : जी हां आप सही सुन रहे है । यह बयान सुधीर चौधरी का है । जी न्यूज़ के संपादक सुधीर चौधरी ने आज “डीएनए” में कहा है कि “हम अंधभक्त नही है” । यहाँ तक की सुधीर चौधरी ने भारत की जनता से इस दिवाली चीन का सामान खरीदने की अपील भी कर डाली ।

गौरतलब है कि डीएनए में आज सुधीर चौधरी भारत में बिकने वाले चीनी सामान पर बात कर रहे थे । सुधीर चौधरी ने कहा कि “हम राष्ट्रवादी जरूर है पर अंधभक्त नही है ” । सुधीर चौधरी ने आगे कहा कि ” सभी भारतवासियों को चीन में बना समान जरूर खरीदना चाहिए , क्योंकि चीन में बना सामान भारत में 3 महीने पहले ही आ चुका है । ऐसे में चीन में बने सामान का बहिष्कार करने से चीन को कोई नुक्सान नही होगा । ”

सवाल ये भी उठता है कि चीन में बने सामान के बहिष्कार करने की अपील तो बहुत समय से चल रही थी । ऐसे में सुधीर चौधरी की नींद खुलने में इतना समय क्यों लगा । इसके भी कई कारण हो सकते है । जैसे –

रविश कुमार का लेख
Ndtv के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार ने  ब्लॉग लिखकर भारत की जनता से चीन में बने सामान खरीदने की अपील की थी । रविश कुमार ने कहा था कि चीन में बना सामान 3 महीने पहले की भारत आ चुका है । ऐसे में अगर हम चीन में बने सामान का बहिष्कार करते है तो इसका नुक्सान भारत को ही होगा । हो सकता है कि सुधीर चौधरी ने रविश कुमार का लेख पद लिया हो ।

अंधभक्तों की असफलता
वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे है कि चीन में बने सामान का बहिष्कार करने की जो कोशिश की जा रही है उसकी असफलता को देखते हुए सुधीर चौधरी ने अपना मन बदल लिया हो ।

खैर कारण कुछ भी हो लेकिन सुधीर चौधरी की यह बात अंधभक्तों को पसंद नही आएगी । शायद कुछ अंधभक्त अब इन्हें भी पाकिस्तान भेजने की बात भी करने लगें । भारत में एक कहावत मशहूर है जो सुधीर चौधरी पर एक दम फिट बैठ रही है – “देर आए – दुरुस्त आए” । बस देखना दिलचस्प होगा की आखिर सुधीर चौधरी कितने दुरुस्त आए ..?

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles