JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव में अपना जलवा बिखेर सकते है । भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) कन्हैया कुमार को चुनाव लड़वाने पर विचार कर रही है ।
भाकपा के बिहार सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा है कि पार्टी कन्हैया कुमार को 2019 लोकसभा चुनाव में लड़वाने पर विचार कर रही है । सिंह के अनुसार कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है ।
ज्ञात हो की कन्हैया कुमार बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के रहने वाले है । हांलाकि कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने की कोई औपचारिक पुष्टि नही की है ।
