Newbuzzindia: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टी और नेताओं ने बयानबाजी तेज कर दी है । हाल ही में बयान आया है कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का । शीला दीक्षात ने कहा है कि पिछले 27 सालों में उत्तरप्रदेश विकास के रास्ते से भटक गया है ।
“27 साल यूपी बेहाल” के नारे के साथ कल जैनपुर पहुंची शीला दीक्षित ने कहा है कि पिछले 27 साल में गैर कांग्रेसी सरकार के राज में उत्तरप्रदेश विकास के रास्ते से भटक गया है ।
दीक्षित ने आगे कहा कि पिछले 3 दशकों में गैर कांग्रेसी सरकार ने राज तो किया लेकिन उत्तरप्रदेश के विकास के लिए कुछ नही किया । शीला दीक्षित ने आगे कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने जनता को सिर्फ मुर्ख बनाया है और ठगा है ।
शीला दिक्षित ने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश में विकास ना होने कारण केंद्र की भाजपा सरकार और उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जिम्मेदार है । शीला दिखित ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है ।
