टीवी चैनलों को विज्ञापन देने के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। इससे पहले सबसे ज्यादा टीवी विज्ञापन देने वाली कंपनियो में नेटफ्लिक्स, त्रिवागो और विमल पान मसाला शामिल थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17 नवंबर से शुरू हुए सप्ताह में भाजपा ने विमल पान मसाला को पेच्चे छोड़ दिया है। ख़ास बात यह है कि अन्य कोई भी राजनैतिक दल टॉप 10 में भी नही है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी सबसे आगे है और उनके बाद नेटफ्लिक्स और त्रिवागो का नंबर है। वहीं इसके बाद संतूर साबुन, डेटॉल लिक्विड सोप, वाइप, कोलगेट डेंटल क्रीम, डेटॉल टॉयलेट सोप्स, अमेजन प्राइम वीडियो, रूप मंत्रा आयुष फेस क्रीम का नंबर आता है।
विधानसभा चुनाव के चलते जोरदार प्रचार कर रही है भाजपा
बता दें की इस महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। भाजपा इन चुनावों में जोरदार प्रचार कर रही है। राजस्थान , मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , तेलंगाना और मिजोरम में इस समय भारतीय जनाता पार्टी प्रचार कर रही है।
पिछले सप्ताह की बात करें तो टीवी विज्ञापन पर भारतीय जनता पार्टी के विज्ञापन को को कुल 22,099 बार दिखाया गया। वहीं नंबर 2 पर रही नेटफ्लिक्स के विज्ञापन को 12,951 बार दिखाया गया तो नंबर 3 रही त्रिवागो के विज्ञापन को 12,795 बार दिखाया गया। इसके एलावा डेटॉल लिक्विड साबुन के विज्ञापन को 9487, वाइप के विज्ञापन को 9082, कोलगेट डेंटल क्रीम के विज्ञापन को 8938, डेटॉल टॉयलेट साबुन के विज्ञापन को 8633, अमेजन प्राइम वीडियो के विज्ञापन को 8031 और रुप मंत्रा आयूर फेस क्रीम के विज्ञापन को को 7962 बार दिखाया गया।
बीजेपी द्वारा चुनाव प्रचार पर इतनी भारी भरकम रकम खर्च करने पर विपक्षी पार्टिओं ने भाजपा पर हमला करना शुरू कर दिया है। वहीं इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि अभी यह हाल है तो लोकसभा चुनाव के समय क्या हाल होगा।
