प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बगावत जगजाहिर है दोनों दिल्ली के किसी न किसी मुद्दे पर आमने सामने आते ही रहते हैं।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई थी जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे।
दरअसल प्रधानमंत्री कोरोनावायरस से निपटने संक्रमण से निपटने और राज्यों को ऑक्सीजन बेड इंजेक्शन के बारे में मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर रहे थे और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के बारे में प्रधानमंत्री को बार-बार टोंक रहे थे लेकिन इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय से मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत का लाइव प्रसारण होना शुरू हो गया।
जब यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता चली तो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा कि “यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है कोई भी मुख्यमंत्री इन हाउस मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट नहीं कर सकता यह हमारी परंपरा के खिलाफ है हमें हमेशा से संयम का पालन करना चाहिए”।
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि उनसे गलती हुई है और उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री से कहा “ठीक है सर अगर मुझसे गलती हुई है मेरे आचरण से आपको कोई ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं मेरी गुस्ताखी को क्षमा करें”
