मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। दरअसल सोमवार को झाबुआ में रैली के दौरान राहुल गांधी ने व्यापम और पनामा मामले में शिवराज और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शिवराज ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए माफी मांगने को कहा था।
विवाद पर शिवराज का ट्वीट :
राहुल गांधी के बयान के बाद शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि “पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहा कर, सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है।”
पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो @RahulGandhi जी ने मेरे बेटे @yuva_kartikey का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहा कर, सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 29, 2018
ट्वीट कर कार्तिकेय ने दिया अल्टीमेटम :
कार्तिकेय ने राहुल के बयान के बाद ट्वीट कर कहा कि “आज राहुल गांधी जी ने मुझे ‘पनामा पपेर्स’ में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है। मैं व्यथित हूँ कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है। यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊँगा।”
आज @RahulGandhi जी ने मुझे ‘पनामा पपेर्स’ में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है।मैं व्यथित हूँ कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है।
— Kartikey Singh Chauhan (@yuva_kartikey) October 29, 2018
यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊँगा
राहुल का यू-टर्न :
इस पूरे विवाद को बढ़ता देख राहुल गांधी 24 घंटे के अंदर ही अपनी बात से पलट गए। राहुल गांधी ने कन्फ्यूजन में पनामा घोटाले में सीएम के बेटे का नाम लेने पर गलती तो मानी, जिसके बाद कार्तिकेय ने मंगलवार को 48 घंटे के भीतर ही राहुल गांधी पर मानहानि का केस दायर कर दिया। इसके साथ ही मालवा-निमाड़ की दो दिन की यात्रा राहुल गांधी के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है।
