मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनता का आरोप पत्र जारी किया. आरोप पत्र में कांग्रेस ने भाजपा के 14 सालों की सरकार के दौरान सरकार पर लगे 25 आरोप और 21 घोटालों को शामिल किया. ‘आरोप पत्र’ जारी करने के लिए भारतीय राष्टीय कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला भोपाल आए. सुरजेवाला के साथ प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका चतुर्वेदी, मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा, रविंद्र बड़गैयाँ और भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने जारी किया ‘जनता का घोषणा पत्र’, 21 घोटाले और 25 आरोपों को किया शामिल.

आरोप पत्र जारी करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि “मध्य प्रदेश सरकार के पिछले 15 साल में भारी भ्रष्टाचार किया है. प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है. मध्य प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में घोटालों की श्रंखला इतनी लंबी है कि यदि उसे लिखा जाए तो विश्व का सबसे बड़ा महाग्रंथ बन जाएगा।”
आरोप पत्र में शामिल मुख्य आरोप
1 – सरकार कृषि विकास दर, अलग कृषि बजट और किसानों को करोड़ो रुपए देने की बात कर, उनका हितैषी बनने का नाटक कर रही है, उन्हें बहका रही है।
2-राज्य की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनके मंत्री अहंकार में चूर हो किसानों को तुच्छ समझ उनका तिरस्कार करते हैं।
3-किसानों का सगा बननेके लिए भावांतर योजना ला कर उन्हेंठगा गया हैं, असल में ये योजना, अन्य
योजनाओं की तरह ही दलालों और चहेतेव्यापारियों को फायदा पहुँचानेके लिए बनाई गयी है।
4-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे किसानों को फायदा पहुँचाने की आड़ में चुनिन्दा बीमा कंपनियों को फायदा पहुँचाया गया ।
5-भाजपा सरकार हमारी माताओं और बहनों को सुरक्षा देने में पूर्णत: विफल रही है और ये सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर भी नहीं है।
6- बलात्कारियों, असामाजिक तत्वों और गुंडों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसलिए वेबेख़ौफ़ अपराध को अंजाम देते है। गुंडों की भाजपा के नेताओं सेसाँठ-गाँठ हैऔर पुलिस पर भाजपा सरकार का दबाव।
7-सरकार की महिलाओं के प्रति रूढ़िवादी सोच है वो महिलाओं को बराबरी की नज़र सेनहीं देखती उन्हें हीन समझती है। महिलाओं के नाम पर चलायेजाने वाली तमाम योजनायेंइस रूढ़िवादी सोच पर पर्दा डालनेका प्रयास है।
8-प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। हजारों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी न डॉक्टर उपलब्ध हैऔर न जनता को बेहतर इलाज मिल रहा है।
9-स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हजारों करोड़ फूं क दिए गए और प्रदेश की जनता को कुछ नहीं मिला ।
10-हज़ारों करोड़ रुपयेके कु प्रबंधन का नतीजा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाए ICU में हैं, येजनता के पैसे की सरासर बर्बादी है। आप नेअपनेकु प्रबंधन सेसरकारी स्वास्थ्य तंत्र को पंगुबना दिया है।
11-नवजात शिशुओं का निवाला, बच्चों का खाना और गर्भवती महिलायों का पोषण आहार खा गयी भाजपा सरकार ।
12-सरकार के मंत्रियों का निवेश केनाम पर विदेशी दौरे मात्र सैर सपाटे और मौज मस्ती बन कर रह गए तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सिर्फ विज्ञापन केरूप में, प्रदेश की जनता को बहकाने के लिए किया गया ।
13-भाजपा सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए, अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्हें वेंचर फाइनेंस के नाम पर ठगा है, सरकारी नौकरियों के नाम पर उनके साथ छल किया तथा स्वरोजगार के नाम पर उन्हें झांसा दिया ।
14-बच्चे देश के भविष्य होते है अगर उन्हें बुनियादी शिक्षा से वंचित रखा जायेतो ये सम्पूर्ण मानवता के खिलाफ अपराध है. मध्य प्रदेश की सरकार ने ये अपराध किया है।
15-भाजपा की सरकार नेप्रदेश को घाटे में धके ल दिया और कर्जे से लाद दिया है।
16-भाजपा की सरकार सम्पन्न राज्य होने का झूठा दावा कर रही है।
17-भाजपा की सरकार सुशासन के झूठेदावेकर प्रदेश की जनता को बहका रही है।
18-भाजपा की सरकार के मुखिया घोषणावीर मुख्यमंत्री है। वे प्रदेश की जनता को मात्र घोषणा कर बहकाने का काम करते है।
19-प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम से प्रदेश के युवाओं को धोखा दिया और व्यापम जैसे महाघोटाले के जनक बने। इस तरह प्रदेश की भाजपा सरकार नेकरीब 90 लाख युवाओं के सपनो पर पानी फेरा और उनके भविष्य को अन्धकार में धकेल दिया।
20-अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों मेंपेसा कानून और पांचवी अनुसूची के प्रावधान लागून कर भाजपा सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ जानबूझ कर उनको संवेधानिक अधिकारों से वंचित कर रही है।
21- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ जानबूझ कर आर्थिक रूप से कमजोर बनाने और उनके रहवासी क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर रही है।
22-वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को पूरी तरह से लागू न कर भाजपा सरकार आदिवासियों के व्यापक हितो पर कु ठाराघात कर रही है।
23-प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों एवंअधिकारियों के हितों का शोषण कर रही है।
24-प्रदेश की भाजपा सरकार नर्मदा डूब प्रभावितों केसाथ अन्याय कर रही है।
25- पिछले 15 सालो मेंभाजपा की सरकार ने घोटाले कर कर के घोटालों की सरकार चलाई है। इससे प्रदेश की जनता का जो नुकसान हुआ है उनकी भरपाई नहीं हो सकती । घोटाले कर कर के भाजपा ने जो अपराध किया हैउसे प्रदेश जनता, महिलाएं, बच्चे- बच्चियां, किसान, युवा, व्यापारी और मजदूर कभी माफ नहीं करेंगे।
आरोप पत्र में शामिल प्रमुख घोटाले
- ई-टेंडर घोटाला
- सिंहस्थ घोटाला
- सोलर पंपों की खरीदी में 130 करोड़ रुपए का घोटाला
- उद्यानिकी विभाग में चार सौ करोड़ का घोटाला
- बुंदेलखंड पैके ज घोटाला
- प्याज घोटाला
- दाल खरीदी घोटाला
- सरकारी खाद्यान्न घोटाला
- पेंशन घोटाला
- लाड़ली लक्ष्मियों के साथ घोटाला
- रेत /अवैध उत्खनन घोटाला
- PSC (लोक सेवा आयोग ) में चयन घोटाला
- बिजली घोटाला
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के भूखंड आवंटन में घोटाला
- डामर घोटाला
- नगरीय निकाय में घोटाला
- छात्रवृत्ति घोटाला
- पौधरोपण घोटाला
- राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों में घोटाला
- सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थाओं में घोटाला
- शौचालय निर्माण में घोटाला
