चुनावी जंग में शहीद हो रहे सुरक्षाबल के जवान
छ्त्तीसगढ़ के आरनपुर में हुए नक्सली हमले में दो सुरक्षाबल के जवान शहीद हो गए साथ ही डी.डी न्यूज चैनल के कैमरामैन की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चैनल के रिपोर्टर और कैमरामैन दिल्ली से छत्तीसगढ़ के दतेंवाड़ा में रमन सरकार के विकास कार्यों पर स्टोरी करने आए थे। उसी बीच सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, उसी दौरान वहां से निकल रही मीडिया कर्मियों की गाड़ी पर भी नक्सलियों ने हमला कर दिया।
हमले में उप निरीक्षक रूद्र प्रताप और सहायक आरक्षक मंगलू शहीद हो गए तथा डी.डी न्यूज के कैमरामैन अच्युतानंद की भी मौके पर मौत हो गई। साथ ही आरक्षक विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेश गौतम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
चुनाव से पहले बौखालाए नक्सली :
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सली बौखालाए नजर आ रहें हैं और लगातारसुरक्षाबल के जवानों पर हमला कर रहें हैं। तीन दिन पहले 27 अक्टूबर को बीजापुर मेंबारुदी सुरंग में विस्फोट कर सीआरपीएफ की गाड़ी पर हमला किया गया था। जिसमें चारजवान शहीद हो गए थे। छ्त्तीसगढ़ में अगले महीने दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं,जिसमें 18 नक्सल प्रभावित इलाकों में 12 नवंबर और बाकि की 72 सीटों पर 20 नवंबर कोचुनाव होना है, जिसे लेकर नक्सलियों का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। बता दें किनक्सल प्रभावित इलाकों की सभी सीटों पर कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य पार्टियों नेअपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
विपक्ष का सरकार पर हमला :
सुरक्षाबल के जवानों पर हमले के बाद विपक्ष ने रमन सरकार पर जमकर हमला बोला है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ट्वीट कर रमन सिंह को डरपोक, कायर और संवेदनशील मुख्यमंत्री बताया।
रमन सिंह एक कायर, डरपोक एवं संवेदनहीन मुख्यमंत्री हैं।
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) October 30, 2018
(Repeat after me.)#Dantewada
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि “दंतेवाड़ा में शहीद हुए सीआरपीएफ़ के दो जवानों और टीवी जर्नलिस्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि, मेरी संवेदनाएँ शहीदों के परिजनों के साथ हैं। लोकतंत्र और विकास विरोधी नक्सली बौखलाहट में कायराना घटनाओं को अंजाम देकर हमारे जवानों की पीठ पर वार कर रहे हैं।“
दंतेवाड़ा में शहीद हुए सीआरपीएफ़ के दो जवानों और टीवी जर्नलिस्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि, मेरी संवेदनाएँ शहीदों के परिजनों के साथ हैं। लोकतंत्र और विकास विरोधी नक्सली बौखलाहट में कायराना घटनाओं को अंजाम देकर हमारे जवानों की पीठ पर वार कर रहे हैं।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) October 30, 2018
