मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के आव्हान पर कांग्रेस विधायकों ने अपनी विधायक निधि को जनता को समर्पित कर दिया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन लाखों करोड़ों में डूबी सरकार जनता की मदद ठीक ढंग से नही कर पा रही यही कारण है कि प्रदेश में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।
कल भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से विधायक पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने ऊनी विधायक निधि से जेपी हॉस्पिटल को 10 लाख की स्वीकृति इंजेक्शन और ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था करने के लिए दिए। शर्मा के प्रयास की सराहना करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के बाकी विधायकों से भी अपनी निधि जनता को समर्पित करने का अनुरोध किया।
दिग्विजय सिंह के अनुरोध पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने 20 लाख,पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने 10 लाख,पूर्व मंत्री सचिन यादव ने 10 लाख,आगर मालवा विधायक विपिन वानखेड़े ने 5 लाख रुपये निकालने का पत्र जिला कलेक्टर को भेजकर तुरंत जिला अस्पतालों में बेड, इंजेक्शन, ऑक्सीजन की उपलब्धता करने के निर्देश दिए।
तो वही इंदौर 1 के विधायक संजय शुक्ला ने 10 ऑक्सीजन जनरेटर जिला प्रशासन को सौंपे आपको बता दें कि इसके पहले संजय शुक्ला ने इंदौर कलेक्टर को एक ब्लेंक चेक दिया था और अनुरोध किया था कि आप इसमे मनचाही राशि भर लीजिए लेकिन मेरे जिले की जनता को रेमड़ेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध करवा दीजिये।
