रेणू जोगी का कांग्रेस से इस्तीफा, जेसीसीजे से लड़ेंगी चुनाव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी की नेता और कोटा विधानसभा सीट से विधायक रेणू जोगी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट आने पर कोटा सीट पर रेणू जोगी का नाम काट कर विभोर सिंह का नाम घोषित कर दिया गया। टिकट नहीं देने की वजह से नाराज रेणू जोगी ने पार्टी छोड़ अपने पति और जेसीसीजे के अध्यक्ष अजीत जोगी के पार्टी का दामन थाम लिया है। इस्तीफा देने के बाद रेणू कोटा सीट से ही जेसीसीजे की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

रेणू ने कांग्रेस से कोटा सीट मांगी थी :

2016 मे जोगी को कांग्रेस से निकाले जाने के बाद जोगी ने नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाई थी। जिसमें जोगी, उनके बेटे अमित जोगी और बहु श्रृचा जोगी के साथ शामिल हो गए थे। इन सब के बावजूद रेणू जोगी ने कांग्रेस का साथ नही छोड़ा। कांग्रेस से लगातार तीन बार से विधायक रेणू जोगी ने चौथी बार भी कांग्रेस से ही चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर ली थी, पर नाम काटे जाने की वजह से रेणू को पति की पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा है।

लिस्ट में 19 प्रत्याशियों के नाम  :

करीब तीन बजे कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी गई। जिसमें 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में रायगढ़ सीट से प्रकाश नायक, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा का नाम है साथ ही दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर को हटा कर ताम्रध्वज साहू समेत 16 अन्य प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 12  नवंबर को 18 सीटों  पर और 20 नवंबर को 72 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles