मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय सिंह, कांग्रेस में हुए शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के सगे भाई संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा। शनिवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कमलनाथ ने संजय के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी। जहां मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सिंधिंया भी मौजूद थे। इस दौरान संजय ने भाजपा पर हमला कर कमलनाथ को खासतौर पर धन्यवाद भी किया।

संजय सिंह : मैं मुख्यमंत्री का परिवार नहीं रिश्तेदार हूँ , मेरा कुल और गोत्र दोनो अलग है।

संजय सिंह का आरोप  :

संजय सिंह ने 5 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर कई आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने भाजपा को कामदारों की नहीं नामदारों की पार्टी भी कहा। साथ ही भाजपा में परिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। वहीं परिवार को धोखा देने के सवाल पर संजय ने कहा कि “मैं मुख्यमंत्री के परिवार नहीं रिश्तेदार हूँ, मेरा कुल और गोत्र दोनो अलग है।”

वहीं कांग्रेस दो घंटे में मध्यप्रदेश विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles