कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्तों के 41 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा माफ कर दिए, इतने पैसों में गरीबों के लिए काफी काम हो सकते थे। तुकबंदी करते हुए राहुल ने लिखा, ’’चौकीदार का भेष, चोरों का काम, बैंकों के 41,167 करोड़, सौंपे जिगरी दोस्तों के नाम।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि इतने रुपये में मनरेगा के एक साल का खर्च निकल जाता, तीन राज्यों के किसानों का कर्ज माफ हो जाता, देश में 40 नए एम्स अस्पताल खुल जाते।
दरअसल राहुल गांधी पिछले कई समय से प्रधानमंत्री मोदी पर कुछ चुनिंदा द्योगपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने बाद कांग्रेस ने तीनों राज्यों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। जिसके बाद भाजपा दबाव में आ गई है।
