अब पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ आतंक का मुद्दा उठाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह..!


Newbuzzindia: खबर है की 3-4 अगस्त को पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान जाने वाले है । गृहमंत्री का ये दौर इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच लश्कर के आतंकी पकडे गए है । गौरतलब है की आतंकवादी सैफुल्लाह से पूछताछ से यह साबित हो चुका है कि घाटी में तनाव फैलने के लिए पाकिस्तान फ़िदायीन दस्ते भेज रहा है ।

कश्मीर में मौजूदा हालात को लेकर पाकिस्तान सरकार की ओर से काफी उकसाने वाली बयान आ रहे हैं। भारत इस सम्मेलन में इसलिए भी हिस्सा ले रहा है क्योंकि अगर एक भी सदस्य इस बैठक में मौजूद नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान को ऐसी कोई वजह हाथ में दी जाए और पड़ोसी देश को भारत की गंभीरता पर सवाल उठाने का मौका मिले।

जानकारी के मुताबिक भारत इस बैठक में ‘आतंकवाद’ के मुद्दे को उठाने वाला है ताकि पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा सके । सार्क बैठक में भारत जिंदा पकड़े गए आतंकियों की जानकारी भी साझा करेगा। 

साथ ही भारत का मकसद सदस्य देशों को इस बात की जानकारी देना भी है कि वह आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से सहयोग कर रहा है, फिर वह पीएम मोदी का पाकिस्तान जाकर नवाज़ शरीफ से मिलना हो या फिर पठानकोट हमले के बाद आईएसआई की टीम को जांच के लिए भारत आने की अनुमति दिया जाना। इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से उचित सहयोग हासिल नहीं हो पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles