राज्य दर राज्य चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी अब कंगाल हो चुकी है। तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के मासिक चंदा अभियान का आगाज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां मौजूद जनता से कहा की ‘इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की सरकार के पास बहुत पैसा है लेकिन पार्टी कंगाल है। दो साल बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है और पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नही है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में एक बार फिर ईमानदार सरकार चाहते है तो इसके लिए आपको चंदा देना पड़ेगा’।
अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर एक मोबाइल नंबर (9871010101) भी जारी किया। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी पार्टी से जुड़ सकता है और चंदा दे सकता है।
अरविंद केजरीवाल ने इस मौके सभी लोगो से हर महीने पार्टी को चंदा देने कि अपील की। केजरीवाल ने कहा की पार्टी के वॉलेंटियर्स भी हर महीने 100 रुपए जरूर दान करें।
https://twitter.com/raghav_chadha/status/1051821338241961990?s=19
कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा की ‘दिल्ली में देश की सबसे ईमानदार सरकार है। पिछले साढ़े तीन साल में हमने 4 बजट पेश किये है और कुल दो लाख करोड़ खर्च किये है। ऐसे में अगर हम ठेकेदारों से 1 फीसदी कमीशन भी लेते तो 2000 करोड़ रुपये हमारे पास होते लेकिन हमने ईमानदारी से काम किया। हमने वो करके दिखाया जो दुसरे राज्यों में 15-15 सालों से सत्ता पर बैठे लोग नही कर पाए।’
दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा की ‘हमने ईमानदारी से काम किया। मोहल्ला क्लीनिक बनाए, स्कूलों की हालत सुधारी। 24 घंटे सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराई। अगर हमने ठेकेदारों से पैसे लिए होते तो हम यह सब नही कर पाते’।
