Newbuzzindia :वन रैंक वन पेंशन को लेकर आंदोलन कर रहे पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रामकिशन के बेटे को पुलिस पीटती हुई दिखाई दे रही है।
रामकिशन के बेटे ने कहा कि वह राहुल गांधी से मिलना चाह रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं मिलने दिया गया। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। उन्हें पुलिस वालों ने लात-घूंसों से मारा और गाली गलौज भी की। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई और जीजा को भी पुलिस ने पीटा है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मोदी सिकार में यह अघोषित आपातकाल है..? जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा रहा है । विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया जा रहा है । इमरजेंसी को लेकर जो सरकार अभी तक कांग्रेस पर हमला बोलती है । इस अघोषित आपातकाल पर वह क्या बोलेगी..?
