««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द……………………5120विक्रम संवत्…………………..2075शक संवत्……………………..1940मास…………………………..आश्विनपक्ष……………………………..शुक्लतिथी…………………………प्रतिपदाप्रातः 07.26 पर्यंत पश्चात द्वितीयारवि……………………….दक्षिणायनसूर्योदय………………06.21.45 परसूर्यास्त………………06.06.49 परसूर्य राशि……………………….कन्याचन्द्र राशि………………………कन्यानक्षत्र……………………………चित्राप्रातः 10.58 पर्यंत पश्चात स्वातियोग…………………………….वैधृतिप्रातः 11.51 पर्यंत पश्चात विषकुम्भकरण……………………………..बवप्रातः 07.26 पर्यंत पश्चात बालवऋतु……………………………..शरददिन…………………………..बुधवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-10 अक्तूबर सन 2018 ईस्वी ।
⚜ *शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ* |
*घटस्थापना मुहूर्त :-*प्रात: 06.24 मि. से 07.25 मि. तकप्रातः 07.26 के पश्चात द्वितीया तिथि लग जाएगी अतः केवल इतने ही समय में घटस्थापना श्रेयस्कर है ।
*शैलपुत्री पूजन (प्रथम दिवस) :-*मां दुर्गा के नौ रुपों में पहला रुप है शैलपुत्री का। नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ देवी के इसी रुप की पूजा की जाती है । मां का यह रुप सौम्य और भक्तों को प्रसन्नता देने वाला है। ऐसी मान्यता है कि देवी पार्वती पूर्व जन्म में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थी। दक्ष के यज्ञ कुंड में जलकर देवी सती ने जब अपने प्राण त्याग दिए तब महादेव से पुनः मिलन के लिए इन्होंने पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रुप में जन्म लिया। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण यह हैमवती और उमा नाम से जानी जाती हैं। पर्वत को शैल भी कहा जाता है इसलिए माता का प्रथम रुप शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है।
*राहुकाल* :-दोपहर 12.13 से 01.40 तक ।
*दिशाशूल* :-उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………..1🔯 शुभ रंग……………हरा
⚜ *चौघडिया :-*प्रात: 06.24 से 07.51 तक लाभ ।प्रात: 07.51 से 09.18 तक अमृत ।प्रात: 10.45 से 12.12 तक शुभ ।दोप. 03.07 से 04.34 तक चंचल ।सायं 04.34 से 06.01 तक लाभ ।रात्रि 07.34 से 09.07 तक शुभ ।
*आज का मंत्र* :-।।ॐ शैलपुत्रीम नम: ।।
*सुभाषितम्* :-वेदो नित्यमधीयताम्, तदुदितं कर्म स्वनुष्ठीयतां,तेनेशस्य विधीयताम- पचितिकाम्ये मतिस्त्यज्यताम्।पापौघः परिधूयतां भवसुखे दोषोsनुसंधीयतां,आत्मेच्छा व्यवसीयतां निज गृहात्तूर्णं विनिर्गम्यताम्॥१॥अर्थात :-वेदों का नियमित अध्ययन करें, उनमें निर्देशित (कहे गए) कर्मों का पालन करें, उस परम प्रभु के विधानों (नियमों) का पालन करें, व्यर्थ के कर्मों में बुद्धि को न लगायें। समग्र पापों को जला दें, इस संसार के सुखों में छिपे हुए दुखों को देखें, आत्म-ज्ञान के लिए प्रयत्नशील रहें, अपने घर की आसक्ति को शीघ्र त्याग दें ॥१॥
*आरोग्यं* :-*दाढ़ी के सफेद बालों का घरेलू उपचार -*
*3. प्याज का रस -*एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों में समृद्ध प्याज का रस बालों के लिए बहुत ही गुणकारी है। यह बालों के झड़ने से रोकने में सहायता करता है। यह स्कैल्प में खोए हुए पोषक तत्वों को बहाल करने में मदद करता है। यदि आप दाढ़ी के बाल सफेद करना चाहते हैं तो दो चम्मच प्याज का रस लें, इसमें पुदीने की पत्तियों को मिला लें। आधा कटोरी अरहर की दाल और आलू को पीसकर इन सभी का पेस्ट बना लें। अब इसे दाढ़ी के बालों में लगाएं, इससे लाभ होगा।
⚜ *आज का राशिफल :-*
*राशि फलादेश मेष* :- शत्रु भय रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा हो सकती है। लाभ होगा।
*राशि फलादेश वृष* :- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से काम में रुकावट हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से अनुकूलता रहेगी। विवेक से कार्य करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
*राशि फलादेश मिथुन* :- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठजन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जोखिम न लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
*राशि फलादेश कर्क* :- घर-बाहर तनाव व अशांति रह सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भाइयों से मतभेद हो सकता है। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
*राशि फलादेश सिंह* :- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों में न पड़ें। कार्य की बेहतरी के साथ उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🏻♀ *राशि फलादेश कन्या* :- नेत्र पीड़ा हो सकती है। धनागम चारों तरफ से होगा। अतिथि आएंगे। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का काम आज ही करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। शुभ समय। नए मित्र मिलेंगे।
⚖ *राशि फलादेश तुला* :- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। जोखिम न लें।
*राशि फलादेश वृश्चिक* :- लेन-देन में सावधानी रखें। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भाइयों तथा पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
*राशि फलादेश धनु* :- बेवजह तनाव रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।
*राशि फलादेश मकर* :- आर्थिक नीति में परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। कार्यप्रणाली सुधरेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र व संबंधी सहयोग को आगे आएंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। हिम्मत से काम लेना होगा।
*राशि फलादेश कुंभ* :- सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। शत्रुओं की तरफ से शांति रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय पक्ष का है। फायदा उठाएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।
*राशि फलादेश मीन* :- पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। घर में मतभेद हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आय बढ़ेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं ।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
☯ आप सभी को शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर आत्मीय शुभकामनाये
