पंचांग-6 अक्टूबर 2018,मेष राशि के जातकों के बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे

««««« *आज का पंचांग* »»»»»

कलियुगाब्द…………………………..5120विक्रम संवत्………………………….2075शक संवत्…………………………….1940मास…………………………………..अश्विनपक्ष…………………………………….कृष्णतिथी………………………………….द्वादशीदोप 04.40 पर्यंत पश्चात त्रयोदशीरवि……………………………….दक्षिणायनसूर्योदय……………………..06.20.05 परसूर्यास्त……………………..06.10.54 परसूर्य राशि………………………………कन्याचन्द्र राशि………………………………सिंहनक्षत्र……………………………………मघासंध्या 05.06 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनीयोग……………………………………..शुभरात्रि 11.41 पर्यंत पश्चात शुक्लकरण…………………………………..तैतिलदोप 04.40 पर्यंत पश्चत गरजऋतु……………………………………..शरददिन………………………………….शनिवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*06 अक्तूबर सन 2018 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….3🔯 शुभ रंग……………आसमानी

👁
🗨

 *राहुकाल :-*प्रात: 09.19 से 10.46 तक । 

🚦

 *दिशाशूल :-*पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 
⚜ *चौघडिया :-*प्रात: 07.50 से 09.18 तक शुभदोप. 12.14 से 01.41 तक चंचलदोप. 01.41 से 03.09 तक लाभदोप. 03.09 से 04.37 तक अमृतसायं 06.05 से 07.37 तक लाभरात्रि 09.09 से 10.41 तक शुभ। 

📿

 *आज का मंत्र :-*|| ॐ विष्णुमायेति नमः ||

🎙

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*प्राणायामं प्रत्याहारं, नित्यानित्य विवेकविचारम्।जाप्यसमेत समाधिविधानं, कुर्ववधानं महदवधानम्॥३०॥अर्थात :-प्राणायाम, उचित आहार, नित्य इस संसार की अनित्यता का विवेक पूर्वक विचार करो, प्रेम से प्रभु-नाम का जाप करते हुए समाधि में ध्यान दो, बहुत ध्यान दो ॥३०॥

🍃

 *आरोग्यं :-**बालों के लिए पोषक तत्व -*
*3. बेरीज -*एंटीऑक्सीलडेंट से भरपूर बेरीज को सुपर फूड्स की गिनती में शामिल किया जाता है। बेरीज में स्ट्रॉ बेरी, जामुन, चेरी, ब्लूम बेरी, बेर जैसे फल है। विटामिन सी से भरपूर, बेरीज फायदेमंद कंपाउंड और कई विटामिन का स्रोत है जो बालों के विकास में वृद्धि कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हानिकारक अणुओं से होने वाले नुकसान के खिलाफ हेयर फॉलिकल्स की रक्षा में मदद करते हैं, जिन्हें मुक्त कणों के रूप में भी जाना जाता है जो प्राकृतिक रूप से शरीर और पर्यावरण में मौजूद हैं। विटामिन सी शरीर को कोलेजन का उत्पादन करने में भी मदद करता है। कोलेजन एक स्वाभाविक रूप से पाए जाने वाले प्रोटीन का समूह है जो बालों को भंगुर और टूटने से रोकता है।
⚜ *आज का राशिफल :-* 

🐏

*राशि फलादेश मेष :-*पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्य में आसानी रहेगी। समय आनंद से बीतेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। 

🐂

*राशि फलादेश वृष :-*चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी से बचें। भाइयों से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है, व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

👫

*राशि फलादेश मिथुन :-*प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। चारों तरफ से प्रशंसा मिलेगी। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। 

🦀

*राशि फलादेश कर्क :-*अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

🦁

*राशि फलादेश सिंह :-*बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

👱

🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या :-*वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी रखें। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। फालतू खर्च होगा। बेवजह परेशानी आ सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। आय ठीक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी। बाकी सब सामान्य रहेगा। 

*राशि फलादेश तुला :-*जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें।

🦂

*राशि फलादेश वृश्चिक :-*नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवेक का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

🏹

*राशि फलादेश धनु :-*भ्रम की स्थिति बन सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। देव दर्शन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें। 

🐊

*राशि फलादेश मकर :-*वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दूसरों के व्यवहार में सावधानी रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में कमी हो सकती है। धैर्य रखें। काम में मन नहीं लगेगा।

🏺

*राशि फलादेश कुंभ :-*कुसंगति से हानि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। चोट व रोग से बचें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। शुभ समय। 

🐋

*राशि फलादेश मीन :-*भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। 
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles