हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्‍मद मुश्‍ताक अहमद बने अध्‍यक्ष,पदों की अदला-बदली

मोहम्‍मद मुश्‍ताक अहमद को हॉकी इंडिया का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। बता दें कि हॉकी इंडिया में पदों को आपस में बदला गया है। महासचिव को अध्‍यक्ष की कुर्सी दी गई तो अध्‍यक्ष को महासचिव बना दिया है और पदों की ऐसा अदला बदली सर्वसम्‍मति से हुई है। यह फैसला हॉकी इंडिया की 8वीं सलाना बैठक और सोमवार को हुए चुनाव के बाद हुआ। निवृतमान अध्‍यक्ष राजिंदर सिंह को उनकी कुर्सी से उतारकर महासचिव की जिम्‍मेदारी दे दी गई है। चुनाव होने के बाद अहमद ने अध्‍यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।

मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम सीनियर उपाध्यक्ष होंगे, जबकि जम्मू कश्मीर हॉकी की असिमा अली और हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष होंगे। हॉकी जम्मू कश्मीर के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशि के रिटायर होने के बाद पद संभाला था। उन्हें नया महासचिव और हॉकी असम के तपन कुमार दास को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा और छत्तीसगढ हॉकी के फिरोज अंसारी संयुक्त सचिव होंगे। हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हॉकी तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और एसवीएस सुब्रमण्यम गुप्ता कार्यकारी सदस्य चुने गए। आरपी सिंह और जायदीप कौर खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles