62वी राष्ट्रीय रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन

केरल और राजस्थान में खेली जा रही 62वीं राष्ट्रीय रायफल पिस्टल एवं शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता में शामिल राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 24 पदक मध्यप्रदेश को दिलाए है। प्रतियोगिता में रायफल खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल 15 पदक जीते।

वहीं शॉटगन खिलाडियों ने पांच रजत एवं दो कांस्य समेत कुल 7 पदक जीते। इसी तरह पिस्टल खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा इस चैम्पियनशिप में किए जा रहे शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण डॅा.एस.एल थाउसेन ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles