बेंगलुरु में आयोजित इक्वेस्ट्रीयन प्रीमियर लीग (ई.पी.एल) के जम्पिंग और ड्रेसाज इवेंट्स में घुड़सवारी का शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी प्रणय खरे ने दो स्वर्ण, एक रजत और 4 कांस्य पदक समेत कुल सात पदक जीते। प्रणय जहां ओपन केटेगरी में बेस्ट राइडर बने तो वहीं ओवर ऑल केटेगरी में सेकेण्ड पोजीशन का खिताब जीता. जिसके लिए उन्हें कैश प्राइज से भी नवाजा गया। गौरतलब है कि जून 2018 से नवंबर 2018 के बीच 6 ई.पी.एल. प्रतिमाह के अन्त आयोजन होता है।
इक्वेस्ट्रीयन प्रीमियर लीग (ई.पी.एल) का आयोजन एंबेसी इंटरनेशनल रायडिंग स्कूल बेंगलुरु में किया जाता है। जिसमें देश भर 150 घुड़सवार विभिन्न इवेंट्स में भागीदारी कर प्रतिभा प्रदर्शन करते हैं। लीग के तहत जम्पिंग और ड्रेसाज की प्रतियोगिताओं में अकादमी के खिलाड़ी प्रणय खरे ने हिस्सा लिया था। घुड़सवारी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रणय खरे अभी तक 125 पदक अर्जित कर चुके हैं जिनमे 51 स्वर्ण, 36 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एस.एल. थाउसेन ने प्रणय खरे द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रणय खरे अकादमी के चीफ कोच कैप्टन भागीरथ से घुड़सवारी खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
