Home Tags Congress

Tag: congress

सीएम शिवराज का ऐलान, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ में बाबा अंबेडकर के पंचतीर्थ स्थल होंगे शामिल

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंबेडकर जयंति के अवसर पर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बाबा अंबेडकर के पंचतीर्थ स्थल भी शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुझे यह कहते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि महू में बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य हमें मिला है। हम इन पंच तीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के ज़रिये जोड़ रहे हैं, ताकि बाबा के अनुयायी इनके दर्शन कर सकें।


सीएम ने आगे कहा कि कई दिनों से मांग थी कि एक अच्छी धर्मशाला बनाई जाए, क्योंकि कई अनुयायी आते हैं जिनके रुकने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद हमने तय किया था डॉक्टर महाकुंभ का आयोजन होगा। आज सेना की एनओसी मिल गई है और साढ़े तीन एकड़ ज़मीन मिल गई है जिसे लीज पर देकर अनुयायियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। बाबा अंबेडकर जी की समिति को धर्मशाला बनाने की व्यवस्था सौंपी जाएगी।

ये हैं पंचतीर्थ

अंबेडकर जी के पंचतीर्थ स्थल में पहला मध्यप्रदेश का महू है, जहां बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म हुआ था। दूसरी दीक्षा भूमि नागपुर, तीसरी मुंबई का इंदुमिल, चौथा लंदन का वह घर जहां बाबा साहेब ने रहकर वकालत की शिक्षा ली और पांचवां दिल्ली के हलीपुर का वो घर जहां बाबा साहेब ने अपनी अंतिम सांस ली थी।

वहीं बाबा अंबेडकर के पंचतीर्थ स्थल को लेकर सरकार के फैसले पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि सरकार का ढोंग करना अब सार्वजनिक होता जा रहा है। सरकार ने यही घोषणा बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 2017 में भी की थी। अब छह साल बाद फिर ये बात याद आ गई है, क्योंकि अब चुनाव में सिर्फ पांच महीने बाकी रह गए हैं। बाबा साहब को अपवित्र कहने वाले विचारधारा के लोग भी बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।

मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस की रग-रग में अंबेडकर बसे हैं। भाजपा की तरह हमारा कभी कोई पॉलिटिकल ड्रामा नहीं होता है। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बाबा साहब के पंचतीर्थ को शामिल करने पर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बाबा साहेब अंबेडकर के पंचतीर्थ को शामिल करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

मुसलमानों की तुलना में हिंदुओं की आबादी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है: दिग्विजय सिंह

0

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रही है। दिग्विजय ने आगे कहा कि बीजेपी और संघ यह दुष्प्रचार करती है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं प्रमाणिकता के साथ इस बात को साबित कर सकता हूं कि हिंदुओं की आबादी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
दरअसल दिग्विजय सिंह पिछले तीन दिनों से सागर जिले के दौरे पर थे जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने ये भी कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड एकदम साफ है। जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। भाजपा और संघ जो प्रचार कर रहे हैं कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है यह सरासर झूठ है। असल में हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं प्रमाणित कर सकता हूं कि बीजेपी और आरएसएस झूठ फैला रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही हर एक तबके का ध्यान रखती आयी है। फिर चाहे वो कोई भी हो। उन्होंने यह तक कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस हमेशा से गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। कांग्रेस ने सभी को न्याय दिलाया है। बेरोजगारों को रोजगार दिया और भूमिहीनों को भूमि दी है। उन्होंने कहा कि आबादी की जानकारी के लिए जनगणना होना बेहद जरूरी है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने भाजपा पर दुष्प्रचार का इल्जाम लगाया हो। पहले भी कांग्रेस इस तरह के इल्ज़ाम लगाती आ रही है। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एकदूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। दोनों ही पार्टियों के नेता एकदूसरे पर इल्ज़ाम लगाते नज़र आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज से कमलनाथ ने मांगा जवाब ! कहा – अनर्गल बातें बोलना बन गई है इनकी आदत

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम शिवराज के कथित झूठ पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि शिवराज जी मैंने सुना है कि आजकल आप अपने मुखारविंद से हर रोज एक नया झूठ बोल रहे हैं कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद कर दीं। मेरे बारे में रोज अनर्गल बोलना आपकी आदत बन गई है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता से झूठ और अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि आप ईश्वर को और मध्यप्रदेश की जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलिए और बताइए के मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों का हित करने वाली किसान कर्ज माफी योजना को आपने क्यों बंद कर दिया और 38 लाख किसानों को क्यों डिफाल्टर बना दिया?

उन्होंने सीएम शिवराज पर सवाल खड़ा किया कि आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया?

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान और आम आदमी के हित में चलाई गई योजनाओं को आखिर आपने किस नीयत से बंद किया? जनता आपसे भाषण नहीं, जवाब और समाधान चाहती है।

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे ही राजनैतिक पार्टियों में तना-तनी शुरू हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल यहां मुख्य माने जाते हैं।

इन बयानों को लेकर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ज़ुबानी बयानबाजियों की जगह दोनों ही दलों के मुखियाओं को ज़मीन पर जाकर हक़ीक़त देखनी चाहिए, क्योंकि जनता को इन सवालों से साधा नहीं जा सकता।

सागर में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत, तेरहवीं से लौट रहे थे मृतक

0

मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति के वहां से गुजर रही एंबुलेंस देवदूत बनकर आई। एंबुलेंस की मदद से समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

वहीं दूसरी ओर वहां से स्कूटी सवार दिलीप पटेल निवासी हिरण छिपा से सागर की ओर जा रहे थे, तभी नरयावली ऑइल डिपो के सामने आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक 108 एंबुलेंस मरीज को छोड़ कर वापस लौट रही थी और पायलट मनोज राय व डॉक्टर हरिराम अहिरवार ने घायल अमान आदिवासी का प्राथमिक उपचार कर ऑक्सीजन के सपोर्ट पर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि नरयावली ऑइल डिपो के सामने मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार आपस में टकरा गए जिसमें 3 लोग की मौत हो गई वहीं एक घायल है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार बृजभान आदिवासी, कृपाराम आदिवासी, अमान आदिवासी तीनों इमलिया तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर कानोनी जा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

अमान आदिवासी के लिए 108 एंबुलेंस वरदान साबित हुई। इस घटना को लेकर नरयावली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान! बीजेपी के इन दिग्गजों की सीट पर सेंध लगाने की तैयारी!

0

मध्यप्रदेश में कांग्रेस इस बार जबरदस्त चुनावी आगाज करने की तैयारी में है। अब तक कमलनाथ जिस क्षेत्र में गुपचुप चुनाव प्रचार करते रहे। अब उसी क्षेत्र में कांग्रेस हुंकार भरने वाले हैं। धर्म को साधने की कवायद तो पहले ही हो चुकी है, अब उस क्षेत्र में आदिवासी वोटर्स को अपने पाले में लाने का गेम शुरू हो चुका है।

बुंदेलखंड में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में कांग्रेस

कांग्रेस का सीएम फेस कमलनाथ होंगे या नहीं ये भले ही अभी तय न हुआ हो, लेकिन कांग्रेस ये जरूर तय कर चुकी है कि उसके टारगेट वोटर्स कौनसे होंगे। अब उन वोटर्स के बीच जबरदस्त सभा करके चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी है। कांग्रेस के बिगुल की आवाज सबसे पहले गूंजेगी बुंदेलखंड के क्षेत्र में। बुंदेलखंड में जीत के लिए कांग्रेस ने पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। किस सीट पर कितनी ताकत लगानी है। किन मुद्दों को उछालना है। कहां बीजेपी कमजोर है। इसका खाका तो तैयार है ही। इस क्षेत्र के आदिवासी वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है। उन्हें रिझाने के लिए मैदान में चेहरा भी दलित नेता का ही चुना है।

कांग्रेस को बुंदेलखंड से काफी उम्मीदें

साल 2018 के चुनाव में सिर्फ 0.1 प्रतिशत से जीती कांग्रेस इस बार बड़ी बाजी खेलने के मूड में है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, कुछ अंचलों में तो बाजी कुछ यूं पलटी थी कि आंकड़े ही उलट-पलट हो गए थे। मालवा, महाकौशल ने तो कांग्रेस का साथ दिया ही था बुंदेलखंड ने भी वफादारी दिखाई थी। दलबदल से सरकार बदलने के पहले कांग्रेस के पास बुंदेलखंड की 26 में से 16 सीटें थीं। जबकि इस चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते में सिर्फ 10 सीटें आई थीं। अगले चुनाव के लिए भी कांग्रेस को बुंदेलखंड से ढेर सारी उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों की वाजिब वजह भी है जिन्हें कैश कराकर कांग्रेस बुंदेलखंड में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करना चाहती है।

सहानुभूति वोट बटोरने की कोशिश में कांग्रेस

कोशिश ये भी है कि बीजेपी के हाथ से जो सीटें फिसल चुकी हैं, उन पर दोबारा उसकी पकड़ मजबूत ना हो सके। हालांकि दलबदल का असर बुंदेलखंड में भी खूब दिखाई दिया। कांग्रेस के दमदार विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने खेमा बदला और सुरखी की सीट बीजेपी की झोली में डाल दी। कांग्रेस इस जख्म को भुला नहीं सकी है। इस बार बुंदेलखंड में खासतौर से सागर जिले को टारगेट कर रही कांग्रेस वही पुराने जख्म लेकर वापसी करने वाली है और सहानुभूति वोट बटोरने की पूरी कोशिश में है।

कांग्रेस के पास कई मुद्दे

मुद्दा सिर्फ दलबदल नहीं है। कांग्रेस के पास ऐसे मुद्दों की लिस्ट है जो बीजेपी को बुंदेलखंड में कमजोर कर रही है। 5 साल के अंतराल में कुछ नए फैक्टर्स भी पनप चुके हैं जिन्हें ठीक से कैश करवाया तो कांग्रेस के लिए प्लस प्वॉइंट साबित हो सकते हैं। कांग्रेस का फोकस उन सीटों पर भी है जहां पिछले कई साल से पार्टी सूखा ही झेल रही है। इस सूखे को मिटाने के लिए कमलनाथ की इंटरनल सर्जरी तो जारी है ही, अब नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यहां बड़ी सभा करने वाले हैं। रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद खड़गे सागर की बीना तहसील से मध्यप्रदेश के लिए भी चुनावी बिगुल फूंक देंगे। ये चुनावी आगाज सिर्फ सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों पर नहीं बल्कि 50 विधानसभा सीटों पर असर डालेगा।

अनौपचारिक रूप से अलग-अलग सीटों का दौरा कर रहे कमलनाथ

चुनाव प्रचार या चुनावी तैयारियों के मामले में कांग्रेस भले ही बीजेपी से फीकी नजर आ रही हो, लेकिन अंदर की खबर ये है कि कमलनाथ अनौपचारिक रूप से अलग-अलग सीटों का दौरा कर रहे हैं। भले ही उन्हें फिलहाल चुनावी दौरा करार ना दिया गया हो, लेकिन ताल्लुक चुनाव से जरूर है। वे पिछले 2 महीनों में अघोषित रूप से चुनावी प्रचार करते हुए सागर, बड़ा मलहरा, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, ग्वालियर, मुरैना, सिरोंज, बरगी, जबलपुर, उमरिया, सिराली हरदा, खेड़ी बाजार, आमला, बैतूल और सतना का दौरा कर चुके हैं। इसी कड़ी में उनके शिवपुरी, बागेश्वर धाम, छतरपुर और पन्ना के दौरे हुए हैं।

बुंदेलखंड में आदिवासी-दलित कार्ड खेलेगी कांग्रेस

धार्मिक सियासत का केंद्र बन रहे छतरपुर के बागेश्वर धाम में भी कमलनाथ माथा टेककर धर्म पर बंटते वोटों को बचा चुके हैं। कमलनाथ की इन कोशिशों के साथ अब कांग्रेस की नजर बुंदेलखंड सहित आसपास के सीटों के आदिवासी और दलित वोटर्स पर है। जिन्हें रिझाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा प्लान तैयार किया है। सूत्रधार बेशक कमलनाथ होंगे, लेकिन चेहरा मल्लिकार्जुन खड़गे का होगा। जो हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद अपनी साख मजबूत कर चुके हैं। अब खड़गे के चेहरे के साथ कांग्रेस बुंदेलखंड में आदिवासी दलित कार्ड खेलेगी। ऐसे देखा जाए तो बुंदेलखंड में कांग्रेस का पक्ष मजबूत करने के लिए इस बार बहुत सारे नए और पुराने फैक्टर्स हैं। जो इस क्षेत्र में बीजेपी की पकड़ ढीली कर सकते हैं और कांग्रेस के लिए प्लस प्वॉइंट साबित हो सकते हैं।

बुंदेलखंड के बड़े मुद्दे

  • 2 दशक तक सत्ता में रही बीजेपी बुंदेलखंड में सूखे की समस्या का ठोस हल नहीं ढूंढ सकी है।
  • किसान और मजदूर दोनों की नाराजगी कम नहीं हुई है।
  • सागर जिले की सीटों पर बीजेपी ने महिला प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जताया। 
  • बेरोजगारी और विकास का मद्दा भी शामिल

इन मुद्दों के अलावा कुछ ताजा हालात भी कांग्रेस का फेवर कर सकते हैं जिसमें खुद बीजेपी के नेता ही जाने-अनजाने कांग्रेस का पलड़ा भारी कर रहे हैं।

बुंदेलखंड में कांग्रेस के लिए मौका!

  • चंबल की तरह बुंदेलखंड में भी प्रीतम लोधी मुद्दे पर नाराजगी 
  • लोधी समाज का सबसे प्रमुख चेहरा उमा भारती की नाराजगी
  • ओबीसी महासभा, जयस जैसी पार्टियां जो वोट काटने की तैयारी में हैं
  • आदिवासी समुदाय में असंतोष
  • बुंदेलखंड की कई अहम सीटों पर बीजेपी में गुटबाजी और कलह

सुरखी और बंडा सीट पर कांग्रेस का फोकस कम

अंदर की खबर ये है कि सागर की सुरखी और बंडा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का फोकस कम है। भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत यहां मजबूत माने जा रहे हैं। रहली से गोपाल भार्गव यूं तो सीनियर लीडर हैं, लेकिन 70 के फॉर्मूले में फिट नहीं बैठे तो उनका टिकट कट सकता है और उसके बाद कांग्रेस के लिए बड़ा मौका है। सागर विधानसभा सीट और नरयावली सीट पर कांग्रेस बीजेपी का गढ़ उखाड़ फेंकना चाहती है। इसलिए यहां भी जोर-आजमाइश की गुंजाइश है। इससे सटे जिले दमोह में भी बीजेपी के हालात अच्छे नहीं है। यहां पार्टी के सीनियर लीडर जयंत मलैया की नाराजगी भारी पड़ सकती है। टीकमगढ़ जिले में उमा भारती गुस्सा कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकता है। छतरपुर और पन्ना के लिए भी प्लानिंग पूरी की गई है। इस तरह माना जा रहा है कि सारे फैक्टर्स को साधकर कांग्रेस बुंदेलखंड की 26 सीटों सहित महाकौशल और मध्य क्षेत्र की सीटों पर भी जोरदार चुनावी आगाज कर देगी। बुंदेलखंड के 5 जिले और 26 सीटों में कांग्रेस को पुरानी 16 सीटें वापस हासिल करनी है। इसके साथ ही कम अंतर से जीती भाजपाई सीटों पर अपना परफॉर्मेंस मजबूत करना है।

कांग्रेस का मास्टर प्लान बुंदेलखंड में क्या गुल खिलाएगा ?

कमलनाथ ये पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि जिन सीटों पर बीजेपी दशकों से जमी है वहां 6 महीने पहले ही टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे। पार्टी की अंदरूनी तैयारियों से जुड़ी खबरों पर यकीन करें तो ये कहा भी जा सकता है कि टिकट के दावेदारों के नाम तय हो चुके हैं। बस ऐलान बाकी है। अब देखना ये है कि बड़ी चुनावी सभा कर जोरशोर में चुनाव में उतरने का कांग्रेस का मास्टर प्लान बुंदेलखंड में क्या गुल खिलाता है।

दिग्विजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, कहा- ‘इस बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ माल आएगा’

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मंच से बात स्वीकारी है की कांग्रेस का संगठन कमजोर है और अब बीजेपी के संगठन की तर्ज पर चुनाव लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ बीेजपी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिकाऊ नहीं, टिकाऊ माल होगा. मंडलम के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को लेकर टिप्स दिए.

इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक पार्टियां मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में सीधा मुकाबला है. कांग्रेस अपने पुराने अनुभव के आधार पर  फिर सत्ता पर काबिज होने की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हरदा जिले में कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे.

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने झूठे मतदाता जोड़े हैं. अतः सभी लोग निरंतर बैठक लेकर समन्वय स्थापित करें. गुटबाजी हमारे लिए उचित नहीं है. जिसको टिकट मिलेगा उन्हें हमें सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जनता के बीच बीजेपी की कमियों को बताना चाहिए. जब पूर्व सीएम कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत का मंत्र दे रहे थे तो उस दौरान पार्टी नेताओं की आपसी फूट उभरकर सामने आ गई और कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए.

इस बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ माल आएगा

दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकता का मंत्र बताते हुए मंच से यह स्वीकार किया की जनता हमको चाहती है लेकिन हमारा संगठन मजबूत न होने से हम चुनाव हार जाते हैं. मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस चुनाव जीतेगी. ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना दिग्विजय सिंह ने उन पर तंज कसा और कहा कि इस बार बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल आएगा. उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में ऐसे लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया जाएगा जो बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ होगा.

विकास यात्रा को लेकर बीजेपी पर निशाना

प्रदेश में निकाली जा रही बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि विकास यात्रा के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी की जा रही है. शासकीय पैसों का दुरुपयोग कर बीजेपी विकास यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा में शामिल होने को लेकर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है. 

राहुल गांधी का तंज- आज से पेट्रोल पंप पर दिखेगा मोदी सरकार का ‘महंगाई वाला विकास’

0

देशभर में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज से मोदी सरकार का मंहगाई वाला विकास पट्रोल पंप पर बिल देते समय दिखाई देगा।

राहुल ने ट्वीट में लिखा कि, ‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पंप पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।

इसके पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को ‘अत्यधिक सार्वजनिक लूट’ करार दिया और कहा कि इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।

सुरजेवाला के अनुसार पिछले 13 महीनों में पेट्रोल-डीजल में 25.72 रुपये और 23.93 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा,’कुछ राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है’। बता दें कि पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार की आलोचना कर रही है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल के अलावा कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से लेकर वैक्सीनेशन अभियान तक राहुल गांधी केंद्र सरकार से कई सवालों के जवाब मांगते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जनता से भी फ्री वैक्सीनेशन की मांग उठाने की अपील की थी।

दमोह के नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन पहुंचे विधान सभा, विधायक पद की ली शपथ

0

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शुक्रवार को दमोह के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय टंडन को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर शपथ समारोह में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया के बात चीत करते हुए विधायक अजय टंडन ने अपनी जीत का श्रेय दमोह की जनता को दिया। उसके बाद यह पार्टी की जीत है।

उन्होंने कहा कि दमोह का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। दमोह की जनता को कोविड से मुक्त करने के लिए हमे बहुत काम करना होगा। साथ ही स्वाथ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार करना होगा। आगे टंडन ने पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया को लेकर कहा कि वह अच्छे इंसान है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि कोरोना के चलते विधानसभा का सत्र बुलाना सम्भव नहीं था लेकिन कांग्रेस के आग्रह पर टण्डन का शपथ समारोह कराया गया है। आगे उन्होंने मानसून सत्र कराने का भी संकेत दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लगभग 80 फीसदी विधायकों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

कोरोना के संकट पर बात करते हुए गौतम ने बताया की इस संकट और महामारी के दौरान उन्होंने 52 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया की रीवा क्षेत्र में करीब ढाई करोड़ रुपया का सहयोग के लिए दिया गया है।

इंदौर का कद्दावर कांग्रेस नेता कर रहा था ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी

0

इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता यतिन्द्र वर्मा (यति) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान यतिन्द्र वर्मा को पकड़ा है। आरोपी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीमीटर ब्लैक में बेच रहा था।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपी यतिन्द्र वर्मा कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी ऑक्सीफ्लोमीटर की कालाबाजारी कर रहा है। और 7 हजार में ऑक्सीफ्लोमीटर बेचता था।

बता दे कि आरोपी यतींद्र वर्मा को थाना प्रभारी ने खुद के परिवार के सदस्य के बीमार होने का हवाला दिया। उन्होंने आरोपी से ऑक्सीफ्लोमीटर मंगवाया। डिलीवरी के वक्त उसने थाना प्रभारी से 7 हजार रुपये मांगे। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

झूठ बोलने, भय और भ्रम फैलाने की मशीन हैं कमलनाथ- नरोत्तम मिश्रा

0

मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं गृह और जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें झूठ बोलने,भय और भ्रम फैलाने की मशीन बताया है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गृहमंत्री मिश्रा ने कहा सच है कि कमलनाथ ने बहुत आदेश निकाले, लेकिन ट्रांसफर उद्योग को छोड़कर उनका एक भी आदेश अमल में नहीं आया।

मिश्रा ने कमलनाथ से पूछा है कि वो कोई एक किसान बता दें, जिसका 2 लाख का कर्ज माफ हुआ हो। कोई एक बेरोजगार बता दें जिसे बेरोजगारी भत्ता दिया हो। मैं आपका अभिनंदन करूंगा।

मिश्रा के कहा ‘यदि आपको झूठ बोलने और भ्रम-भय फैलाने की मशीन देखना हो, तो कमलनाथ जी के बयान लीजिये’ कमलनाथ के आदेश केवल फाइलों तक सीमित थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश जनता तक सीमित रहते हैं।

मिश्रा ने कहा आज कमलनाथ का एक बयान आया है कि आयुष्मान योजना के संबंध में आदेश उन्होंने दिये थे। ये कैसा आदेश था, जिससे एक व्यक्ति को इलाज नहीं मिला? मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कभी अपने आप को भगवान नहीं माना, वह हमेशा कहते हैं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, साढ़े सात करोड़ जनता भगवान है और शिवराज इसका पुजारी है।

मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आपकी जानकारी अधूरी है, आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने लागू की थी, जिसमें 60-40 प्रतिशत राशि का अनुपात था। हमारे मुख्यमंत्री ने इसके संबंध में कल कहा और आज आदेश अमल में आ गया। ऐसी सरकार होती है और यह काम के तरीके होते हैं।

मिश्रा के अनुसार मुख्यमंत्री की इस योजना में सीटी स्केन, वेंटीलेटर, आईसीयू फ्री हैं और 90 प्रतिशत लोग इसमें शामिल हैं। एक कार्ड पर किसी परिवार के जितने लोग हैं वह सभी शामिल हैं। आज 90 प्रतिशत आबादी इसमें शामिल हो गई है।

मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर कमलनाथ प्रदेश में भ्रम के माध्यम से भय फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले यही लोग कमलनाथ और इनके दिल्ली वाले नेताओं ने टीकाकरण पर भ्रम फैलाया था और कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने टीका क्यों नहीं लगवाया?