Home Tags Congress

Tag: congress

Sonia Gandhi held meeting with congress MPs

0

New Delhi: Congress president Sonia Gandhi held meeting with all the Congress MPs of Lok Sabha and Rajya Sabha on Friday to discuss the situation of covid19 in the country. In the virtual meeting, Gandhi had heard out the view of all its MPs in both houses of Parliament on the COVID situation and ways to deal with it.

Taking about the electoral results of the recent assembly elections. She told that congress working committee CWC will soon conduct a meeting to review the election results of west Bengal, Assam, Kerala, Tamil Nadu, and Puducherry.

After the poor performance of party in the assembly elections, she said that the performance in all the four states and one union territory have been disappointing and even it was unexpected. We should take lesson from this defeat, she added.
Sonia further said that CWC meeting will be held but as a party, collectively we have to learn from this shocking defeat with all humility and honesty.

कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन

0

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता और अलीराजपुर जिले की जोबट से विधायक कलावती भूरिया का आज इंदौर में निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित तहीन और बीते 14 दिनों से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थी।

कलावती भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतीलाल भूरिया की भतीजी थीं। वो विधायक बनने से पहले 4 बार झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में वो विधायक चुनी गई थी।

शांति वाहन के साथ फोटोशूट करवाते भोपाल महापौर का वीडियो वायरल, कांग्रेस बोली शर्म करो बेशर्मों

0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पूर्व महापौर और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के एक फोटोशूट और वीडियोग्राफी ने उनके और उनकी पूरी पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।

दरअसल सोमवार को भोपाल में पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने जिले में शांति वाहन अलग-अलग अस्पतालों को सौंपने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे वो एक शव वाहन के सामने खड़े होकर फ़ोटो खिंचवाते और वीडियो शूट करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वाहन उन्होंने किराए पर लिए हैं और इसका खर्च शर्मा ही वहन करेंगे। शव वाहनों के साथ फोटोशूट और वीडियोग्राफी करवाने पर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है। 


शर्मा ने अपने इस कृत्य से विपक्ष को घर बैठे मुद्दा दे दिया है जिसपर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने तीखी टिप्पणी की है उन्होने ट्विटर पर लिखा

‘ शर्म करो बेशर्मों..?
इंदौर में ऑक्सीजन के टैंकर को घंटो रोककर भाजपा नेताओं ने खूब फ़ोटो बाजी की और अब भोपाल में भाजपा के पूर्व महापौर आलोक शर्मा शव वाहनों के साथ फोटो बाजी करते हुए?
इंदौर में बन रहे कोविड केअर सेंटरों पर भाजपा नेताओं का दौरा ?
आपदा में भी अवसर-फ़ोटो बाज़ी ?


आपको बता दें भोपाल में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों के शव को मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए शव वाहन कम पड़ रहे हैं। नगर निगम के पास जो वाहन हैं वे भी कम पड़ रहे है। इसी बीच भोपाल के बाहर से आए लोगों को भी किसी स्वजन का निधन हो जाने पर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए आलोक शर्मा ने किराए पर लिए वाहनों में अपने नाम का बैनर लगवाकर जेपी अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित कर डाला।


आलोक शर्मा ने कहा कि शव वाहनों पर ईधन और अन्य जो खर्च आएगा, वह मैं खुद वहन करूंगा। मैंने पवित्र मन से कोरोना काल में लोगों की मदद करनी चाही तो इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और राजनीति शुरू हो गई। मुझे फोटो शूट का कोई शौक नहीं है, लेकिन इस तरह से राजनीति होगी तो कोई भी व्यक्ति दूसरों की मदद के लिए सामने नहीं आएगा। मैंने तो भले मन से यह सब करना चाहा लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया है।

नही काम आई मुख्यमंत्री की अपील, कोरोना के डर से दमोह में हुआ सिर्फ 59.81% मतदान, कांग्रेस को फायदा मिलने की संभावना

0

दमोह चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक भाषण और टू इट काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने दमोह की जनता से घर से निकल कर वोट डालने की अपील की थी लेकिन आज मतदान में मुख्यमंत्री की उस अपील का दमोह वासियों पर बहुत ज्यादा फर्क पड़ता दिखाई नहीं दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वह ट्वीट



भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए नाक का सवाल बन चुके दमोह चुनाव में आज कुल 59. 81% ही मतदान हुआ है लोग कोरोनावायरस के डर से घरों से बाहर नहीं निकले

दमोह विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह ना दिखाना कहीं कोई सोची समझी साजिश का हिस्सा तो नहीं है यह तो आने वाला वक्त यानी 2 मई को पता चलेगा लेकिन आज जिस प्रकार से लोग घर से नहीं निकले उसका सीधा सा मतलब यह निकाला जा सकता है कि लोगों का उपचुनाव का मन बिल्कुल भी नहीं था।

सूत्र बताते हैं कि दमोह में लोधी वर्सेज अन्य का सीधा मुकाबला है जिसके खाते में लोधियों के वोट जाएंगे वही दमोह का विधायक बनेगा लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है की दमोह के रण में दो लोधी प्रत्याशी आमने-सामने थे कहीं इसका फायदा कांग्रेस तो नहीं ले जाएगी यह तो 2 मई को ही पता चल पाएगा।

हमारे दमोह के सूत्रों ने तो यहां तक बताया कि हमने 35 वर्षों से लगातार जीत रहे जयंत मलैया को इस कारण हर आया ही था कि यहां पर कोई नया विधायक बने और क्षेत्र का विकास कर सके लेकिन आज वही मलैया नेपथ्य में है और उन्हीं मलैया के सामने जिस आदमी ने उन्हें धूल चटाई थी वह भाजपा का प्रत्याशी बना बैठा है यह कारण भी है कि लोग मतदान करने मतदान केंद्र ही नहीं गए।

दमोह उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप,मंत्री की गाड़ी से पैसा बांट रही है भाजपा

0

दमोह उपचुनाव(Damoh By-Election)की वोटिंग(Voting) से ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन(Ajay Tandon) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्री की गाड़ी से पैसा बांट रही है और विरोध करने पर कांग्रेस(Congress) कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी कर रही है।



मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ(Kamalnath) के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से आरोप लगाया है कि भाजपा दमोह उपचुनाव में पैसा बांट रही है उन्होंने इस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।



कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि श्याम नगर स्थित क्लब हाउस में मंत्री की गाड़ियों में पैसा रखा हुआ है क्लब हाउस के रूम नंबर 101 में ऊपर रखे होने का आरोप भी अजय टंडन ने लगाया है।



पैसा बांटने की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कार्यकर्ताओं के साथ क्लब हाउस पहुंचे जहां पर उन्हें एक सरकारी गाड़ी में ड्राइवर के बगल वाली सीट के पीछे नोटों की गड्डियां रखी हुई मिली जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी।


क्लब हाउस में सैकड़ों की संख्या में का कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं और नारेबाजी कर रहे हैं सब का आरोप है कि भाजपा धनबल के दम पर दमोह का उप चुनाव जीतना चाह रही है।



कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने तो यहां तक आरोप लगा दिए कि हमारी पुख्ता सूचना के बाद भी पुलिस ना तो पैसा जमा कर रही है ना तो पैसा जप्त कर रही है और ना ही रूम नंबर 101 की तलाशी ले रही है उल्टा हमारे कार्यकर्ताओं को डरा धमका कर गिरफ्तार कर रही है

दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा करेगी इलेक्शन कमीशन में शिकायत

0

मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का आचारसंहिता का उल्लंघन करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। अजय टंडन आज अपने विधानसभा क्षेत्र में वोट खरीदते हुए नज़र आ रहे है। अपनी विधानसभा में खुले आम पैसे बाटते अपने लिए वोट मांग रहे है।

मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा है कि जब झूठे वादों पर बात नहीं चल पाती तो कांग्रेस अपने न्यूनतम स्तर पर उतर ही आती है। दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन नोट के जरिये जनता को खरीदने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दमोह की जनता समझदार है। कमलनाथ जी जनता भगवान है, बिकाऊ नहीं।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले दिन से पता है कि वो चुनाव बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए पैसों का लालच देकर वोट खरीदने की कोशिश जारी है, लेकिन जनता कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है। वो कांग्रेस के झूठे वादों और प्रलोभन में नहीं आएगी। सरकार इलेक्शन कमीशन में भी शिकायत दर्ज करने जा रही है।

साल 1984 में दमोह सीट कांग्रेस विधायक चंद्र नारायण टंडन के निधन के बाद रिक्त हो गया था। कांग्रेस ने उनके भतीजे अनिल टंडन को मैदान में उतारा था जो भाजपा उम्मीदवार जयंत मलैया से हार गए थे। मलैया की जीत ने उनके सियासी करियर को 2018 तक मजबूत बनाए रखा, तब तक वह भाजपा सरकार में मंत्री बने रहे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दमोह उपचुनाव लोधी या मलैया के करियर को पुनर्जीवित करेगा, या किसी नए नेता को उभारेगा।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष दिया बड़ा बयान, कहा जल्द हो सकती है निगम और मंडलो में नियुक्तियां

0

23 मार्च को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को एक साल पूरे होने जा रहे है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने शिवराज सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई है।

कोरोना के बढ़ते हुए क्रम के दौरान बनी भाजपा सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया और कमलनाथ सरकार द्वारा बंद करवाई गई जनहितकारी योजनाओं को दुबारा शुरू कर गरीबों को उनका हक वापस दिया।

उन्होंने कहा कि, कमलनाथ सरकार ने आते ही वैचारिक आक्रमण शुरू कर दिए थे। वंदे मातरम् का गान बंद किया गया, मीसाबंदियों की सम्मान निधि / पेंशन बंद की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय की सुरक्षा को हटा दिया गया था। कमलनाथ सरकार के पास जनहितकारी कार्यों के लिए पैसे नहीं थे लेकिन उसके बाद भी IIFA के लिए कोई कमी नहीं थी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के एक साल पूर्व होने पर पार्टी द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 22 मार्च को भाजपा सेवा का संकल्प दिलाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा 23 मार्च को स्वीकृत हुए कामों पर विकास का नारियल फोड़ेंगे। हमारी पार्टी इस दौरान जनता के बीच उसके 12 महीने के कार्यकाल और कांग्रेस के 15 महीनों के कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान संकेत देते हुए कहा कि निगम और मंडलों में जल्द नियुक्ति हो सकती है । संगठन ने इसके लिए सरकार के समक्ष बात रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री निगम मंडलों को लेकर गंभीर है और जल्द ही निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर फैसला हो सकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयान के बाद कहा , उनकी ट्यूबलाइट काफी देर से जलती है

0

कांग्रेस(Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष(Ex National President) राहुल गाँधी(Rahul Gandhi) ने उनकी दादी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री(Prime minister) इंदिरा गाँधी(Indira Gandhi) के इमरजेंसी(Emergency) लगाने के फैसले को एक भूल बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि 1975 से 77 के बीच 21 महीने के आपातकाल के दौरान जो कुछ भी हुआ वो गलत था। वहीं राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी को बड़ा मुद्दा मिल गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर अब उन्हें पूरी तरह से घेर लिया है।

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) ने राहुल गांधी को ट्यूबलाइट बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल जी की दिक्कत यही है कि वह बहुत वर्षों बाद सोचते हैं। जब 1975 में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी तब हम बच्चे थे लेकिन उसके साथ जेल भी गए थे। आज जब राहुल गांधी बोल रहे हैं तो हम 61 साल के हो गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच बहुत पीछे चलती है और उन्हें यह बात अब समझ में आ रही है। हालांकि देर आए दुरुस्त आए लेकिन उन्हें सोचना चाहिए कि वह जो आज कह रहे हैं उन्हें अब कई वर्षों बाद लगेगा कि वह गलती कर रहे थे। तब उन्हें फिर गलती की माफी मांगनी पड़ेगी। उनकी ट्यूबलाइट देर से जलती है।

शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नंदू भैया के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है वह मध्यप्रदेश के सार्वजनिक जीवन में तथा भाजपा के जीवन में तथा कार्यकर्ता के नाते मेरे भी निजी जीवन में वह शून्य कभी भरा नहीं जाएगा। नंदू भैया जैसा कोई नहीं वह सेवा की समर्पण की एक अलग शख्सियत थे।

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के चलते , कांग्रेस कल करेगी राजभवन का घेराव

0

किसान आंदोलन(Farmer Agitation ) का समर्थन कर रही कांग्रेस(Congress) राजभवन(Governor House) का घेराव करने की तैयारीकर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) ने ट्विटर(Twitter) पर 23 जनवरी को राजभवन घेराव में शामिल होने की अपील पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से की है।

कमलनाथ ने ट्वीट में विस्तार से कार्यक्रम बताते हुए लिखा है कि मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में 23 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जवाहर चौक पर इकट्ठा होंगे और वहीं से राजभवन कूच करेंगे। कमलनाथ ने अधिक से अधिक संख्या में राजभवन घेराव मे शामिल होने की अपील कांग्रेस नेताओं से की है।

कमलनाथ ने भोपाल के करीबी जिले यानी सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा आदि से भीड़ जुटाने के निर्देश जिला अध्यक्षों और पूर्व मंत्रियों को दिये हैं। इन लोगों पर यह जिम्मेदारी भी रहेगी कि लोगों को जहाँ से लाया गया है उन्हें वापस वहाँ छोड़ना भी होगा।

राजभवन घेराव की अपील को दिग्विजय सिंह और एमपी कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। जिससे प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग जुट सकें। कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं होते उसका आंदोलन जारी रहेगा।

22 जनवरी को आयोजित होगी कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक

0

इंडियन नेशनल कांग्रेस(Indian National Congress) ने अपनी कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी(CWC) की बैठक 22 जनवरी को बुलाई है। पार्टी इस बैठक में किसानों के मुद्दों, अर्नब गोस्वामी चैट लीक और कोविड-19 महामारी पर चर्चा करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि यह बैठक वर्चुअल आयोजित की जाएगी और इसकी अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

हजारों किसान पिछले कई महीनों से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जिसमें तीनों कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई है। बुधवार को किसानों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा था कि यह कानून कृषि क्षेत्र को तबाह करने के लिए लाए गए हैं।

कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी से जुड़े कथित चैट लीक को लेकर सरकार को घेरने के लिए पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी, पूर्व गृहमंत्री सुशील शिंदे, पूर्व कानून मंत्री और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को मैदान में उतारा। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा से जुड़ी गुप्त सूचना लीक करने को देशद्रोह बताया और मामले की तत्काल जांच की मांग की।