Newbuzzindia: खबर है कि नरेंद्र मोदी पर सुबह शाम हमला करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जुबान डॉक्टरों ने काट दी है । कुछ समय तक अब अरविन्द केजरीवाल की जुबान शांत रहेगी । इस खबर से कोई दुखी हो न हो नरेंद्र मोदी और भाजपा को कुछ समय तक राहत जरूर मिल जाएगी ।
गौरतलब है कि अरविन्द केजरीवाल की की जीभ की सर्जरी हुई है । डॉक्टरों ने उनकी बड़ी हुई जीभ को काट दिया है ।
आपको बता दें कि अपने गले का ऑपरेशन कराने बेंगलुरु गए केजरीवाल ने मंगलवार को वहां के नारायण हेल्थ सिटी में अपनी बढ़ी हुई जीभ का ऑपरेशन कराया है।
डॉक्टरों के मुताबिक केजरीवाल के मुंह के अनुपात में उनकी जीभ कुछ ज्यादा बड़ी हो गई है। इसके अलावा केजरीवाल को कफ की समस्या रहती है। उनके मुंह और गले के हिस्से की बनावट में भी कुछ परेशानी है।

