Home Tags Shivraj singh chouhan

Tag: shivraj singh chouhan

मध्यप्रदेश में अब मुख्यमंत्री करेंगे ऑक्सीजन सप्लाई की ऑडिट

0

मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू है और उसके कारण ऑक्सीजन की कमी और कालाबाजारी की खबरे आ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अब ऑक्सीजन की भी ऑडिट होगी। उन्होंने कहा कि किस जिले में कितनी ऑक्सीजन की जरुरत है और कितनी आपूर्ति हो रही है, कितनी ऑक्सीजन कहां जा रही है इसका भी अधिकारियों को हिसाब किताब रखना होगा।

दरअसल प्रदेश में ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम गड़बड़ चल रहा है। ऑक्सीजन की वितरण प्रणाली पर सीएम नाराज हो गए। अधिकारियों के साथ चल रही बैठक में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। सीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जिले ऑक्सीजन की डिमांड पहले बताएं। ल

बता दे कि व्यवस्थाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब सीएम माइक्रो मॉनिटरिंग करेंगे। सीएम ने समीक्षा के लिए जिलों को तीन ग्रुप A, B और C में बांट दिया है।

ग्रुप A में है ये जिले

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, धार, अनूपपुर, झाबुआ, नीमच, देवास, निवाड़ी, मंदसौर, खरगोन, शाजापुर, आगर, मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर जिले है।

ग्रुप B में है ये जिले

 भोपाल, ग्वालियर, बैतूल, दतिया, विदिशा, सीहोर, मुरैना, शिवपुरी, होशंगाबाद, अशोक नगर, रायसेन, राजगढ़, गुना, हरदा, श्योपुर, भिंड जिले है।

ग्रुप C में है ये जिले

जबलपुर, रीवा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, सतना, सागर, शहडोल, कटनी, छतरपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और दमोह जिले शामिल है।

शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव ने खोली प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, डॉक्टर की भर्ती के लिए निजी खर्च पर जारी किया विज्ञापन

0

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।

भार्गव ने अपने ग्रह क्षेत्र गढ़ाकोटा में कोविड-19 केअर सेंटर में मरीजों की सेवा के लिए खुद के खर्चे पर एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर जारी किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

भार्गव के विज्ञापन पर कांग्रेस को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिला तो कांग्रेस ने भी लगे हाथों सरकार को खरी खोटी सुना डाली कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर शिवराज सरकार को प्रधान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए घेरना शुरू कर दिया उन्होंने लिखा 16 वर्षों के भाजपा ने शिवराज सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की यह स्थिति कि एक वरिष्ठ मंत्री को अपने क्षेत्र में डॉक्टर की भर्ती निजी खर्चे पर करनी पड़े।

दरअसल भाजपा नेता और 8 बार के विधायक गोपाल भार्गव ने अपने गृह क्षेत्र गढ़ाकोटा में कोविड-19 सेंटर खोलने के लिए एक विज्ञापन अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि वह अपने निजी खर्च पर एक डॉक्टर रखना चाह रहे हैं जिसकी वेतन ₹200000 के साथ रहना खाना आना जाना और एक गाड़ी की व्यवस्था है।

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों को मिली ये ज़िम्मेदारियां

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के साथियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य स्तर पर मंत्रीगणों को कार्य सौपे है।

मंत्री गोपाल भार्गव
प्रदेश में कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की कार्रवाई को समय सीमा में पूर्ण कराने का कार्य देखेंगे।

मंत्री तुलसीराम सिलावट
इंदौर में राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में बन रहे 2000 बिस्तर के अस्पताल का प्रभावी संचालन और इसी प्रकार के अन्य कोविड-केयर सेंटर का निर्माण देखेंगे।

मंत्री विजय शाह
प्रदेश में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट ब्रोशर का वितरण, दिन में दो बार कॉल चिकित्सा सलाह को सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगरीय प्रशासन की टीम भी रहेगी और इसके समन्वय प्रभु राम चौधरी , भूपेंद्र सिंह और ओपीएस भदौरिया रहेंगे।

मंत्री भूपेंद्र सिंह
बीना रिफाइनरी के पास बन रहे 1000 बिस्तर के निर्माण का क्रियानवयन।

मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह
प्रदेश में कोविड केयर सेंटर्स में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट, बब्रॉशर का वितरण, चिकित्सा सलाह योग प्राणायाम भोजन आदि की सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।

मंत्री विश्वास सारंग
भोपाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कोविड केयर सेंटर का निर्माण और भोपाल के अस्पतालों में बिस्तर बढ़वाने का कार्य देखेंगे।

मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय, गांव में होम आइसोलेशन और कोविड-19 सेंटर में मरीजों को मेडिकल किट , ब्रॉशर का वितरण देखेंगे ,
इस कार्य में मंत्री रामखेलावन पटेल का सहयोग रहेगा।

मंत्री उषा ठाकुर
जन अभियान परिषद के सहयोग से मैं कोरोना वालंटियर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन और वॉलिंटियर का कोरोना कार्यों में प्रभावी उपयोग ।

मंत्री अरविंद भदौरिया
प्रदेश में राज्य के बाहर से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के विषय में संबंध में समन्वय।

मंत्री राम किशोर कांवरे
राज्य के एक करोड़ परिवारों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के निशुल्क वितरण की व्यवस्था और योग से निरोग अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन देखेंगे।

मंत्री ओपीएस भदौरिया नगरों में कोविड संक्रमण रोकने के उपाय, नगरों का सैनेटाईजेशन, नगरों में होम आइसोलेशन की व्यवस्था,नगरों में मेडिकल किट का वितरण देखेंगे।

मंत्री राजवर्धन सिंह दात्तीगांव उद्योगों से ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में समन्वय देखेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, कहा सभी को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

0

 मध्य प्रदेश में कोरोना के हालात देखते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में 1 मई से 18 या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश और असम सरकार ने सभी को मुफ्त कोरोना टीका लगाने का ऐलान किया है।

बता दे कि 19 अप्रैल को केंद्र सरकार ने घोषणा की कि 1 मई से 18 और इससे अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकारों और प्राइवटे अस्पतालों को भी उत्पादकों से वैक्सीन खरीद की छूट दी गई है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वैक्सीन कंपनियां 50 फीसदी आपूर्ति केंद्र सरकार को देंगी तो 50 फीसदी राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने की छूट दी गई है।

दरअसल सीमर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि राज्य सरकारों को कंपनी 400 रुपए प्रति डोज के हिसाब से टीका देगी वहीं निजी अस्पतालों को 600 रुपए प्रति डोज के हिसाब से आपूर्ति की जाएगी। इस बीच कई राज्य सरकारों ने सभी को मुफ्त करोना टीका देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने लगाया आरोप, कहा कुछ अधिकारियों ने रोके प्रदेश में आने वाले ऑक्सीजन टैंकर

0

मध्य प्रदेश में चल रही ऑक्सीजन की कमी के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ राज्यों के अधिकारी उनके राज्यों से मध्य प्रदेश में आ रहे ऑक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुचित है एवं अपराध भी है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि , ‘‘कोविड-19 संक्रमण की विषम परिस्थितिया बनी हुई हैं, संकटकाल है। ऑक्सीजन संजीवनी है। ऐसे में कुछ राज्यों के अधिकारी ऑक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं, जो अनुचित है और अपराध भी है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कल (रविवार को) मध्यप्रदेश राज्य के ऑक्सीजन टैंकरों को अन्य राज्यों में कुछ अधिकारियों द्वारा रोका गया। इससे समय बर्बाद होता है और इस दौरान कुछ मरीजों की जान जाने का खतरा बना रहता है।’’

चौहान ने यह भी कहा, ‘‘मैं राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूँ कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो संजीवनी ऑक्सीजन के टैंकरों को अकारण रोक रहे हैं।’

मध्यप्रदेश बीजेपी के विधायक को राजश्री की चिंता ने किया परेशान

0

मध्य प्रदेश में कोरोना ने मौत का तांडव मचा रखा है। प्रदेश में ऑक्सीजन की और रेमडेसीवीर इंजेक्शन की किल्लत है। इन सब के बीच बीजेपी के विधायक ने राजश्री गुटखा की कालाबाजारी को लेकर चिंता जताई है। बीजेपी नेता ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गुटखे की कालाबाजारी रोकने की मांग की है।

टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश गिरी गोस्वामी है। कलेक्टर को संबोधित पत्र में लिखा है कि, ‘कोविड- 19 की इस विषम परिस्थिति में लॉकडाउन तथा कर्फ्यू लगे होने के कारण जूली जैन द्वारा मौके का नाजायज फायदा उठाते हुए राजश्री गुटखा की कमी बताकर व्यापक स्तर पर मनमाने दामों पर कालाबाजारी की जा रही है।

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट किया कि, ‘अरे कौन है ये आदमी? लोगों को ऑक्सीजन नही मिल रही, ये गुटखा लिए फिर रहे हैं। लोग तड़प रहे हैं, मर रहे हैं, ये राजश्री के पाउच गिन रहे हैं। ये भाजपाई, दिन-ब-दिन नज़रों से गिर रहे हैं।’

वहीं पीयूष मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘भाजपा विधायक हो तो ऐसा जो अपनी प्रजा की सबसे ज़रूरी चीज़ ‘राजश्री गुटखा’ के लिए जंग लड़ रहा है.. उसे मरीज, अस्पताल, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसे चीजों के लड़ना ज़रूरी नही लगता?’

बता दे कि ऑक्सीजन की भयंकर किल्लत है, रेमडेसीवीर इंजेक्शन की मारामारी है तब स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के बजाए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को सबसे ज्यादा चिंता किसी चीज की है तो वह राजश्री गुटखा है।

कालाबाजारी करने वालों पर NSA लगाएगी राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के रोकथाम और उपाय के लिए कलेक्टर्स की बैठक ली और चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए की वो अपने जिले के प्रत्येक नगर,गांव,मोहल्ला और कस्बा के निवासियों से चर्चा करके विश्वास में लेकर 30 अप्रैल तक घर से ना निकलने की अपील करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर किस बात की सुनिश्चित करें कि लोग घरों से अनावश्यक बाहर ना निकले अगर कोई बहुत जरूरी काम है या कुछ सामान लेने जाना है तो समान लेकर तुरंत अपने घर वापस आ जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ना अत्यंत आवश्यक है इसलिए कलेक्टर इस को अच्छे से समझ लें कि उनके जिलों में 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जाए। साथ ही ऐसे व्यक्ति जिन्होंने जांच हेतु सैंपल दिया हुआ है वो रिपोर्ट आने तक घर से बाहर न निकल पाए इस पर भी कलेक्टर ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कलेक्टर्स को कालाबाजारी करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) पर कार्यवाही करने की बात कही है।

आपको बता दें इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य में ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर NSA के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने की जनता से अपील, कहा 30 अप्रैल तक अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले

0

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक है। और इसलिए लोग 30 अप्रैल तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। वहीं शाम 7 बजे श‍िवराज प्रदेश की जनता को भी संबोधित करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना का संकट अत्यंत विकट है, यह एक युद्ध है जिसमें सबको अपने अपने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। सरकार अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रही है लेकिन जब तक समाज का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा हम कोरोना को शीघ्र नियंत्रित नहीं कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के थोड़े भी लक्षण दिखने पर तुंरत जांच करवायें तथा होम आइसोलेशन अथवा कोविड केयर सेंटर में रहकर अपना इलाज करवाए। यहां सरकार द्वारा दवाओं, डाक्टर की परामर्श आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 30 अप्रैल तक कोई भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। गांव, मोहल्लों, कॉलोनियों, बिल्डिंग्स आदि में लोग जनता कर्फ्यू लगाएं। इस दौरान आवश्यक वस्तुएं दो-चार व्यक्ति जाकर ले आएं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी के सहयोग से हम सभी इस जंग से जल्दी जीतेंगे। उन्होंने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक तथा अन्य संगठनों एवं जनसामान्य से पूरा सहयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 08 अप्रैल से अब तक सरकारी सप्लाई और निजी क्षेत्र की सप्लाई मिलाकर लगभग 01 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन आ चुके हैं। आज हैटरो कंपनी से 12 हजार इंजेक्शन की सरकारी सप्लाई प्राप्त हो रही है। मॉयलॉन कंपनी से 20 अप्रैल को 20 हजार इंजेक्शन प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वालेंटियर्स कोरोना के नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा का इच्छुक कोई भी व्यक्ति 181 पर कॉल कर कोरोना वालेंटियर्स बन सकता है। प्रदेश में अभी तक 97 हजार 500 कोरोना वालेंटियर्स पंजीकृत हुए हैं।

हिमाचल सरकार रेमडिसीवीर इंजेक्शन की सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को कर सकती है मदद

0

मध्य प्रदेश के विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री से सहयोग लेकर हिमाचल प्रदेश की दवा निर्माता कंपनी से इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्हें जानकारी मिली थी कि हिमाचल प्रदेश की एक दवा निर्माता कंपनी है जिसके पास रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने का लाइसेंस भी है और कच्चा माल भी है। वो कंपनी 24 घंटे में एक लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन बना कर दे सकती है। लेकिन आपातकालीन परिस्थितियों में मध्य प्रदेश सरकार के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश की सरकार उसे इंजेक्शन मध्य प्रदेश की सरकार को बेचने की मंजूरी दे सकती है।

उनके कार्यालय में मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी एवं नरहरि ने एक घंटे में पत्र जारी कर दिया कि मध्यप्रदेश सरकार को यह इंजेक्शन चाहिए है। इसलिये हिमाचल प्रदेश सरकार इस कंपनी को विशेष अनुमति दे । अजय विश्नोई के अनुसार सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार अनुमति दे देगी।

अजय विश्नोई ने प्लांट के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री के प्रयासों का आभार जताया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से ही प्लांट कम समय से चालू हो पाया है जिससे महाकोशल क्षेत्र की जनता को आक्सीजन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष का फूटा गुस्सा, शिवराज को कहा निकम्मा

0

कोरोना महामारी से अपने करीबियों को खोने के बाद जबलपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष का गुस्सा फूटा है। और उसने अपने फेसबुक पेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को निकम्मा कह दिया।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उसने अपने लोगों को मरते हुए देखा है और इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी मैं आपकी ही पार्टी का मंडल अध्यक्ष हूं और मैं अपने परिवार के लिए यदि इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा हूं तो मैं इसको अपनी नाकामी मानू या सरकार की।

ऐसे में निशाना साधते हुए कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा भोपाल इंदौर और जबलपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावक हो गई है और कही भी इंजेक्शन उपलब्ध नही है । साथ ही साथ ऑक्सीजन भी नही है। यही वजह है कि उनके ही पार्टी के सीनियर विधायक अजय विश्नोई ने सीएम से जबलपुर में इन तमाम व्यवस्थाओं को सुधारने सेना के हाथों में कमान देने की बात कही है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव

सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज आपके ही पार्टी के एक छोटे से पदाधिकारी ने जिन शब्दों का उपयोग आपके लिए किया है वह किसी राजनीतिक शब्दावली से निकला हुआ शब्द नहीं है। और कुछ ऐसे ही हालात प्रदेशभर की जनता के अंदर बने हुए है। उनकी भी पीड़ा इन्हीं शब्दों के साथ बाहर निकल रही है लेकिन शायद आप तक पहुंच नहीं पा रही है।