मध्य प्रदेश में कोरोना के हालात देखते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में 1 मई से 18 या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश और असम सरकार ने सभी को मुफ्त कोरोना टीका लगाने का ऐलान किया है।
बता दे कि 19 अप्रैल को केंद्र सरकार ने घोषणा की कि 1 मई से 18 और इससे अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकारों और प्राइवटे अस्पतालों को भी उत्पादकों से वैक्सीन खरीद की छूट दी गई है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वैक्सीन कंपनियां 50 फीसदी आपूर्ति केंद्र सरकार को देंगी तो 50 फीसदी राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने की छूट दी गई है।
दरअसल सीमर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि राज्य सरकारों को कंपनी 400 रुपए प्रति डोज के हिसाब से टीका देगी वहीं निजी अस्पतालों को 600 रुपए प्रति डोज के हिसाब से आपूर्ति की जाएगी। इस बीच कई राज्य सरकारों ने सभी को मुफ्त करोना टीका देने का ऐलान किया है।
