Newbuzzindia: रिलायंस जियो सिम ने बाजार में आते ही धमाल मचा दिया है । लोग रिलायंस की सिम खरीदने के लिए लंबी लंबी लाइनें लगा रहे है । अनलिमिटेड इन्टरनेट और अनलिमिटेड कालिंग के नाम पर लोग जियो की सिम खरीदने के लिए रिलायंस डिजिटल के चक्कर लगा रहे है ।
टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भरी लूटामारी के बाद जियो का ये ऑफर और उसके विज्ञापन में नरेंद्र मोदी की तस्वीर आम चुनाव में इस्तेमाल किये गए 15 लाख वाले जुमले की याद दिलाता है । अगर आप भी जियो के लुभावने ऑफरों से प्रभावित होकर सिम लेने की सोच रहे है तो हमारी ये खबर आपके लिए ही लिखी गई है ।
टीवी , अखबार और वेब सभी जगह जियो के लुभावने ऑफरों से भरा हुआ है । आइए जानते है जियो द्वारा किये गये लुभावने वादे और उनकी असलियत ।
जियो द्वारा किये गए लुभावने वादे
* 50 रुपये में 1जीबी 4जी इन्टरनेट
* अनलिमिटेड फ्री वीडियो कालिंग
* रात में अनलिमिटेड इन्टरनेट
* आदी
जियो द्वारा किये गए लुभावने वादों की असलियत
* 50 रुपये में 1 जीबी इन्टरनेट सिर्फ जियो के हॉटस्पॉट पर ही मिलेगा ।
* वीडियो कालिंग अनलिमिटेड नही रहेगी । वीडियो कॉल करने पर डाटा कटेगा ।
* रात में अनलिमिटेड इन्टरनेट 2 से 5 बजे तक मिलेगा ।
वैसे तो रिलायंस जियो के ये ऑफर बाकी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी बहतर है लेकिन भारत में जुमलों की सफलता को देखकर भरोसा नही किया जा सकता कि ये ऑफर उपभोक्ताओं को कब तक मिलते है । प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर जियो के विज्ञापन में आने के बाद जनता का जियो पर भरोसा हो गया है लेकिन क्या प्रधानमंत्री मोदी ये जिम्मेदारी लेते है कि जियो के ट्ररीफ प्लान या कॉल दरें कभी बदली या बड़ाई नही जाएँगी..?
