Newbuzzindia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के विजन से प्रेरित होकर बिहार के युवाओं ने देश में पहली बार एक ऐसे टेलीविज़न का निर्माण किया है जिसमें आप टीवी के कार्यक्रम हाई डेफ़ीनेसन (HD) में देख सकते हैं और साथ ही इसका इस्तेमाल कंप्यूटर की तरह भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इसकी इतनी कीमत कम रखी गयी है इसे कोई भी मध्यमवर्गीय व्यक्ति आसानी से खरीद सके।
INB Systems नाम की इस कंपनी के प्रतिनिधि ने एक बातचीत में बताया कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य टीवी के साथ-साथ कंप्यूटर भी हर घर तक पहुँचाना है क्योंकि कंप्यूटर की शिक्षा तो हर स्कूल में दी जा रही है लेकिन यह सिर्फ़ स्कूल तक ही सीमित है। क्योंकि बच्चे जब तक इसका उगयोग अपनी दिनचर्या मे नहीं करेंगे तो उन्हे इस शिक्षा का भरपूर लाभ नहीं मिल सकता है।
सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा के लिए स्कूलों में ICT के कार्यक्रमों की शुरुआत की है, यह अच्छी बात है लेकिन बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान नहीं मिल रहा है क्योंकि घर पर प्रैक्टिस करने के लिए उनके पास कंप्यूटर नहीं है।
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि आज भी भारतीय घरों में मनोरंजन पर खर्च करने में लोग पीछे नहीं हटते है लेकिन हम अपने बढ़ते बच्चों के लिए बुनियादी जरूरत पर खर्च करने के पहले कई बार सोचते हैं। शहरों में लगभग हर बच्चे Windows PC और कंप्यूटर गेम्स से भली भाँति अवगत होते हैं पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो तक यह कैसे पहुँचे ?
उन्होंने कहा कि एक सामान्य भारतीय परिवार के लिए HD टीवी और कंप्यूटर दोनो एक साथ होना आज भी संभव नही है। भारतीय ग्रामीण क्षेत्र आज कंप्यूटर के उपयोग मे पीछे हैं। हमारे देश में कंप्यूटर केवल ए, बी और सी श्रेणी के शहरों तक ही सीमित है। कंप्यूटर हर घर मे कैसे पहुँचे यह सोच ही INB Systems के फाउंडेशन का मूल मंत्र है।
उन्होंने बताया कि जो लोग जो एक साथ हाई डेफ़ीनेसन एल ई डी टीवी (HD LED) और विंडोस 10 (Windows10 ) कंप्यूटर नहीं खरीद सकते थे, अब वे सिर्फ़ 14,599/- मे एक ही टीवी मे दोनो काम कर सकते हैं। कंपनी अभी सिर्फ़ प्री बुकिंग कर रही है जो इनके वेबसाइट http://www.inbsystems.com पर जाकर की जा सकती है। अब तक कपंनी के प्रोडक्ट CompTV [Windows 10 HD TV] को अच्छा रिस्पांस मिला है और प्रीबुकिंग स्टार्ट होने के महज 7 दिनों में 200 से ज्यादा लोगो नो प्री बुकिंग की है वह भी जब उन्होंने सिर्फ एक राज्य में फोकस किया है तब.
उन्होंने अपने डिलीवरी मॉडल के बारे में बताते हुए कहा कि, उनका उद्देश्य लोगों के विश्वास के साथ बिज़नस करना है.उनके अनुसार कंपनी अभी प्री बुकिंग में कोई अमाउंट किसी ग्राहक से नहीं ले रहे हैं, प्री बुकिंग बंद होने के बाद हम अपने टारगेटेड शहरो में अपने बिज़नस पार्टनर जो उस शहर के ही लोकल शॉपस होंगे वह अपना डेमो यूनिट इनस्टॉल करेंगे और जिन सबने बुकिंग की है उनको लाइव डेमो का इनविटेशन देंगे की आप आएं और प्रोडक्ट को हर तरह से परख लें और फिर अपना बुकिंग न थे स्पॉट पेमेंट करके (स्थानीय शॉप में) कन्फर्म करे. इस से लोगो को प्रोडक्ट लेने से प्रोडक्ट का प्रक्टिकल एक्सपीरियंस मिल जायेगा. अभी कंपनी का R&D और मैन्यु फैक्चरिंग कोयम्बटूर में हो रहा है। INB पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के साथ है,कंपनी कोई भी पार्ट इंपोर्ट नहीं करती है और सारा सोर्सिंग देश के ही विभिन्न वेंडर्स के साथ करती है
उल्लेखनीय है कि कंपनी के मुख्य संस्थापक श्री कुमार बिहार के मधुबनी जिला के हैं और उनकी पूरी पढाई बिहार में ही हुई है। इसके पहले इन्होंने कई आईटी एमएनसी कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग विभाग में 10 वर्षो से ज्यादा दिनों तक काम किया है। कंपनी की सह संस्थापक श्रीमती ज्योति मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली हैँ। फाइनेंस और एकाउंट्स का उन्हें अनुभव है। टीम के अन्य सदस्य भी बिहार के ही हैं।
(और अधिक जानकारी के लिए विजिट करें – http://www.INBsystems.com)
