खुशखबरी! अब जियो दे रहा है आपको पैसे कमाने का मौका,

रिलायंस जियो के ग्राहक उसकी मुफ्त सेवाओं का तो खूब फायदा उठा रहे हैं, लेकिन जियो अब आपको पैसे कमाने का भी मौका देने जा रही है।
आने वाले कुछ महीनों में रिलायंस जियो पूरे देश में करीब 65,000 मोबाइल टावर लगाने की योजना बना रही है। इसकी जानकारी खुद मुकेश अंबानी ने दी है।
बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी के पूरे देश में करीब 1 लाख मोबाइल टावर हैं, लेकिन अब कंपनी इनकी संख्या को बढ़ाकर दोगुना करना चाहती है। आप भी मोबाइल टावर लगवा कर पैसे कमा सकते हैं।
मोबाइल टावर आप अपनी जमीन या छत पर लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको टावर लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा और आपको एक लिंक मिलेगा जहां पर आप अपनी जानकारी भर सकते हैं।
आपको बता दें कि मोबाइल कंपनियां टावर लगाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट देती हैं। इनमें इंड्स टावर्स, अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन, भारती इंफ्राटेल, एटीसी, वायोम, जीटीएल आदि हैं।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles